- बाली में हुए जी20 बैठक के बाद पहली बार मिले जो बाइडेन और शी चिनफिंग
- कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
- जो बाइडेन ने इस मुलाकात को लेकर एक्स पर किया पोस्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के प्रेसिडेंट शी चिनफिंग के बीच हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. इस बैठक को लेकर बिजिंग ने बयान भी जारी किया है. इस बयान के अनुसार इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने उच्च स्तरीय सैन्य बातचीत को शुरू करने पर जोर दिया है. इस मुलाकात के बाद चीन के विदेश मंत्री ने एक बयान भी जारी किया है. इस जारी बयान में कहा गया है कि शी चिनफिंग ने बाइडेन के साथ हुई बैठक में कहा कि अमेरिका को चाहिए कि वह ताइवान को हथियार देना बंद करे.साथ ही वह चीन के शांतिपूर्ण रीयूनिफिकेशन का समर्थन करे.
दोनों नेताओं ने समानता की बात की
उन्होंने आगे कहा कि चीन को पुनर्एकीकरण का एहसास होगा और वह अब रुकने वाला नहीं है. चीनी नेता ने इस द्वीप के भविष्य के बारे में कहा कि बीजिंग ने एक दिन फिर से इसे लेने का वादा किया है. बीजिंग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है इस बैठक के दौरान दोनों ही नेताओं ने समानता की बात की. साथ ही उन्होंने उच्च स्तरीय सैन्य बातचीत पर बल दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बैठक के दौरान शी चिनफिंग ने बाइडेन से कहा कि चीन "संयुक्त राज्य अमेरिका से आगे निकलने या उसे पद से हटाने" की कोशिश नहीं करता है, और इस बात पर जोर दिया कि "संयुक्त राज्य अमेरिका को चीन को दबाने और नियंत्रित करने की योजना नहीं बनानी चाहिए".
बाइडेन ने इस मुलाकात को लेकर किया एक्स पर पोस्ट
अमेरिकी और चीनी राष्ट्रपति के बीच चार घंटे तक मुलाकात चली. बता दें कि बाली G20 के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी. इस बैठक के बाद जो बाइडेन ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को समझा. इस दौरान हमारे बीच कई वैश्विक चुनौतियों को लेकर भी बात हुई. जिसे हमें साझा नेतृत्व में हल करने की जरूरत है. आज की बातचीत में इसपर भी बात हुई.
व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान
इस बैठक को लेकर व्हाइट हाउस ने एक भी बयान जारी किया. इस बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने कई द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार किया और उन मुद्दों पर अपनी अपनी राय रखी, जिन मुद्दों पर दोनों देशों के विचार नहीं भी मिलते हैं. इस जारी बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं के बीच मिलिट्री टू मिलिट्री कम्यूनिकेशन बहाली पर बात के साथ-साथ एंटी ड्रग पॉलिसी पर आपसी सहयोग, दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाओं की संख्या बढ़ाने और ताइवान और साउथ चाइना सी समेत अन्य तमाम मुद्दों पर भी बात हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं