विज्ञापन

USA से हुई साजिश की प्लानिंग, हरियाणा–मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी फायरिंग केस में किए बड़े खुलासे

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में USA से साजिश रचने का खुलासा हुआ है. हरियाणा STF और मुंबई पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में UP के चार शूटर्स को दबोचा.

USA से हुई साजिश की प्लानिंग, हरियाणा–मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी फायरिंग केस में किए बड़े खुलासे
रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी के मामले में शूटर समेत छह आरोपी गिरफ्तार
  • हरियाणा STF और मुंबई पुलिस की जांच में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की साजिश USA स्थित गैंगस्टर से जुड़ी पाई गई
  • मुख्य शूटर दीपक शर्मा की सोशल मीडिया के माध्यम से USA में गैंगस्टर आरजू विश्नोई से संपर्क होने की पुष्टि
  • फायरिंग की योजना दीपक शर्मा, सन्नी, सोनू और ऋतिक यादव ने मिलकर बनाई, जहां ऋतिक ने ठिकाना भी उपलब्ध कराया
मुंबई/चंडीगढ़:

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में हरियाणा STF और मुंबई पुलिस की जॉइंट कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है. हरियाणा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक इस पूरी साजिश की डोर USA तक जुड़ी हुई हैं. जांच में सामने आया है कि मुख्य शूटर दीपक शर्मा की सोशल मीडिया से मुलाकात USA में मौजूद गैंगस्टर आरजू विश्नोई से हुई थी. आरजू विदेश से ही अपनी टीम को डायरेक्ट हैंडल कर रहा था और लगातार शुभम लोनकर से संपर्क में था.

शूटर्स को लेकर क्या पता चला

इन्हीं दोनों ने मिलकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की प्लानिंग तैयार की थी. शूटर्स की पूरी टीम में दीपक शर्मा मुख्य शूटर के तौर पर शामिल थे. सन्नी और सोनू रेकी में शामिल थे. तीनों आरोपी मुंबई तक गए थे, जहां पर सन्नी और सोनू ने घर की रेकी की. इसके बाद दीपक ने फायरिंग को अंजाम दिया. पुलिस को उनके पास से विदेशी हथियार भी मिले हैं. साजिश के दौरान शूटर्स को 50 हजार रुपये मिले थे और आगे और बड़ी रकम देने का वादा किया गया था.

कॉमन लिंक ऋतिक यादव

जांच में एक और नाम सामने आया है ऋतिक यादव, जो सन्नी और दीपक दोनों का कॉमन दोस्त है. ऋतिक हरियाणा में एक फार्म पर सुपरवाइजर का काम करता था और फायरिंग के बाद इन लोगों को हरियाणा में ठिकाना भी इसी ने दिया.

ये भी पढ़ें : Rohit Shetty के घर पर Firing करने वाले शूटर Rajasthan से गिरफ्तार | Lawrence Bishnoi | Ranveer Singh

फरारी में NCR के कई ठिकानों पर रुके

फायरिंग के बाद आरोपी दिल्ली–NCR के अलग-अलग ठिकानों पर रुके. कई होटल्स में भी ठहरने के इनपुट मिले हैं. 4–5 दिन बाद ये लोग बहादुरगढ़ के एक खेत में बने ठिकाने पर पहुंचे, जहां STF और मुंबई पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर उन्हें पकड़ा.

STF हरियाणा के SP विक्रांत भूषण का बयान

STF के SP विक्रांत भूषण ने NDTV से बातचीत में बताया कि मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल और हमारी हरियाणा STF बहादुरगढ़ यूनिट ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जिनमें तीन आगरा के और एक नोएडा का है.

दीपक मुख्य शूटर

इस केस में मुख्य शूटर दीपक है. उसके साथ सन्नी और सोनू रेकी में शामिल थे. ऋतिक ने इन सभी को हरियाणा में ठिकाना दिया था. जो जानकारी अभी तक मिली है, वह प्रीलिमिनरी इंटरोगेशन का हिस्सा है. आगे की डिटेल मुंबई पुलिस साझा करेगी.

आरोपियों का बैकग्राउंड

तीनों आरोपी दिहाड़ी मजदूरी, टेंट–केटरिंग, और कंस्ट्रक्शन जैसे काम करते थे. अभी तक इनके खिलाफ किसी बड़े क्राइम का रिकॉर्ड सामने नहीं आया.

गैंग से संपर्क कैसे हुआ?

गैंग्स की भर्ती का पैटर्न लगभग एक जैसा होता है. अक्सर सोशल मीडिया, जेल नेटवर्क या किसी पुराने सहयोगी के संपर्क से. दीपक और उसकी टीम कैसे जुड़े, इसका पूरा खुलासा मुंबई पुलिस की गहन पूछताछ में होगा.

फायरिंग के बाद की मूवमेंट

फायरिंग के बाद किस-किस जगह रुके, इसकी जानकारी अभी जांच का हिस्सा है। कुछ बातें गोपनीय रखनी जरूरी हैं क्योंकि इससे आगे की जांच प्रभावित हो सकती है.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Shetty Firing Case, USA Conspiracy, Haryana STF, Mumbai Police Joint Operation, Arju Bishnoi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com