- जो बाइडेन ने किया इजरायल-गाजा युुद्धविराम का आह्वान
- एक कैंपेन के बीच उठी युद्धविराम के आह्लान की मांग
- जो बाइडेन बोले- हमें एक विराम की जरूरत
इजरायल और गाजा के बीच चल रहा युद्ध (Israel Gaza War) 27वें दिन भी जारी है. हमास को जवाबी कार्रवाई में अमेरिका इजरायल का पूरा समर्थन कर रहा है. वहीं इजरायल भी हमास को पूरी तरह से खत्म करने की कसम खा चुका है, यही वजह है कि गाजा पट्टी में लगातार जमीनी हमले किए जा रहे है. पीएम नेतन्याहू पहले ही कह चुके हैं कि अब सीजफायर नहीं होगा. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को संघर्ष रोकने का आह्वान कर दिया. दरअसल एक फंडरेज कैंपेन के दौरान एक हेकलर ने जो बाइेडन से इजरायल-हमास युद्धविराम की बात कही थी.
ये भी पढ़ें-Explainer: मिडिल ईस्ट में नफरत की आग लगा रहा ईरान? समझें कैसे लड़ रहा प्रॉक्सी वॉर
जो बाइडेन ने किया युद्धविराम का आह्वान
जो बाइडेन करीब 200 लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे. उसी दौरान एक हेकलर ने कहा कि वह अभी युद्धविराम का आह्वान करें. इसके बाद तुरंत जो बाइडेन ने कहा," मुझे लगता है कि हमें एक विराम की जरूरत है. विराम का मतलब कैदियों को बाहर निकालने के लिए समय देना है." हालांकि व्हाइट हाउस ने बाद में अपना रुख साफ करते हुए कहा कि बाइडेन हमास द्वारा बनाए गए इजरायली बंधकों का जिक्र कर रहे थे, कैदियों का नहीं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
व्हाइट हाउस ने पहले कहा था कि वह गाजा को मदद देने और बंधकों की रिहाई की अनुमति देने के लिए "मानवीय रोक" का समर्थन करता है. जो बाइडेन इजरायल को अपना भरपूर समर्थन दे रहे हैं. वह अक्टूबर में इजरा.ल दौरे पर भी गए थे. लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना रुख बदलते हुए गाजा पट्टी के लोगों के लिए मानवीय सहायता पहुंचाने का समर्थन भी किया और अब युद्धविराम का आह्वान कर रहे हैं.
जो बाइडेन के सामने 'युद्धविराम' के नारे
मंगलवार को कांग्रेस की सुनवाई के दौरान प्रदर्शनकारी जो बाइडेन के दो शीर्ष सलाहकारों को बार-बार बाधित कर रहे थे. वह गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ "नरसंहार" का समर्थन करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों की निंदा कर रहे थे. बुधवार को रब्बी जेसिका रोसेनबर्ग की एक हेकलर ने मीडिया के सामने 'युद्धविराम' चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसको सिक्योरिटी गार्ड्स ने बाहर निकाल दिया.
इस घटना के बाद जो बाइडेन ने कहा कि वह संघर्ष को लेकर मिडिल ईस्ट की भावनाओं को समझते हैं. उन्होंने कहा कि यह इजरायलियों और मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही जटिल है. बाइडेन ने कहा कि वह शुरू से ही दो राज्य समाधान का समर्थन करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि हमास पूरी तरह से एक आतंकी संगठन है.
ये भी पढ़ें-गाजा के राहत शिविर पर हमले में हमास के दो कमांडर ढेर : इजरायल का दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं