विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव तो झांकी है, आरजेडी की टूट बाकी है? चिराग पासवान का बड़ा दावा

संजय झा का कहना है कि एनडीए ने एक भी क्रॉस वोटिंग नहीं कराई.विपक्ष के विधायक वोट नहीं डालने आए इसमें एनडीए की क्या गलती है.झा का कहना है कि विधायकों की खरीद फरोख्त आरजेडी ने किया है.

राज्यसभा चुनाव तो झांकी है, आरजेडी की टूट बाकी है? चिराग पासवान का बड़ा दावा
आरजेडी को लेकर चिराग पासवान का बड़ा दावा
NDTV
  • बिहार में राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने पांचों सीटें जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत कर ली है
  • जदयू के नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर तथा बीजेपी के नीतिन नवीन और शिवेश कुमार जीते हैं
  • कांग्रेस के तीन विधायक और आरजेडी का एक विधायक वोट डालने चुनाव में अनुपस्थित रहे जिससे पार्टी कमजोर हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद उसका राजनैतिक असर अब दिखने लगा है.बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटें एनडीए ने जीता है.दो सीटों पर जदयू जिसमें नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर जीतें हैं तो बीजेपी से उनके राष्ट्रीय नीतीन नबीन और शिवेश कुमार जीते साथ में आएलएसपी के उपेन्द्र कुशवाहा भी जीत गए.वहीं आरजेडी के उम्मीदवार एडी सिंह हार गए.उन्हें महागठबंधन के बाहर के दल एआईएमआईएम ने तो समर्थन दिया कांग्रेस के तीन और आरजेडी का एक विधायक वोट डालने ही नहीं पहुंचे.

अब केंद्रीय मंत्री और एलजेपी के नेता चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार के राज्यसभा चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि विपक्ष में एकजुटता नहीं है और आरजेडी भी टूटने वाली है. चिराग ने दावा किया है कि आरजेडी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं.आरजेडी का तो एक विधायक वोट डालने नहीं आया मगर कांग्रेस की आधी पार्टी ही टूट गई.कांग्रेस के बिहार में 6 सांसद हैं जिनमें से 3 गायब हो गए उनका फोन बंद हो गया और वो अंत तक गायब ही रहे.अब देखना होगा पार्टी उन पर कार्रवाई करती है या नहीं और सदन में इन  विधायकों का क्या रूख रहता है. सबसे कमजोर कड़ी कांग्रेस की यही विधायक थे मगर दिल्ली से कांग्रेस आलाकमान ने ना कोई पर्यवेक्षक भेजे और ना ही किसी वरिष्ठ नेता को इसकी ज़िम्मेदारी सौंपी कि वे देख लें कि ये विधायक कहां है.

प्रदेश अध्यक्ष की ये ज़िम्मेदारी बनती थी कि वो ये सुनिश्चित करें कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट रहें .ये सब करने के बजाय अब कांग्रेस कह रही है कि पैसों का खेल हुआ,हमारे विधायकों को खरीद लिया गया,ऑपरेशन लोटस किया बीजेपी ने हमारे साथ.अभी भी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि कोई चर्चा ही नहीं कर रहा है. उधर, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग तो आरजेडी ने कराया है,एआईएमआईएम तो महागठबंधन का हिस्सा ही नहीं थी तो उन्होंने किस प्रलोभन में आरजेडी उम्मीदवार को वोट किया.

संजय झा का कहना है कि एनडीए ने एक भी क्रॉस वोटिंग नहीं कराई.विपक्ष के विधायक वोट नहीं डालने आए इसमें एनडीए की क्या गलती है.झा का कहना है कि विधायकों की खरीद फरोख्त आरजेडी ने किया है.जबकि कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर का कहना है जो कांग्रेस के विधायक वोट डालने नहीं आए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.बीजेपी के पास धन बल की कमी नहीं है और इसी का शिकार हमारे विधायक हो रहे हैं. बिहार में राज्यसभा चुनाव में जो होना था वो हो चुका मगर इसका राजनीतिक असर आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में देखने को मिल सकता है और इसका सीधा सीधा असर वहां पर विपक्ष की राजनीति पर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: जीते उपेंद्र कुशवाहा, दोबारा राज्यसभा पहुंचने से परिवार कैसे हुआ मजबूत?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए आखिर कैसे हो गया 'खेला', बिहार में पार्टी लाइन से कैसे अलग हुए विधायक, पढ़िए 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com