विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2017

जापान में मध्यावधि चुनाव की घोषणा, प्रधानमंत्री शिंजो आबे जल्द करेंगे निचला सदन भंग

आबे ने यह घोषणा सरकार का कार्यकाल पूरा होने के एक वर्ष पहले ही ऐसे समय में की है, जब ओपिनियन पोल में आबे की स्थिति काफी मजबूत बताई गई है. उनके पक्ष में यह स्थिति उत्तर कोरिया मुद्दे पर अबतक की उनकी प्रतिक्रिया से बनी है.

Also Read in
जापान में मध्यावधि चुनाव की घोषणा, प्रधानमंत्री शिंजो आबे जल्द करेंगे निचला सदन भंग
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे(फाइल फोटो)
टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आम चुनाव समय से पहले कराने की घोषणा की. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आबे ने कहा कि वह तत्काल जनादेश हासिल करने के लिए गुरुवार को ही संसद के निचले सदन को भंग कर देंगे. आबे ने यह घोषणा सरकार का कार्यकाल पूरा होने के एक वर्ष पहले ही ऐसे समय में की है, जब ओपिनियन पोल में आबे की स्थिति काफी मजबूत बताई गई है. उनके पक्ष में यह स्थिति उत्तर कोरिया मुद्दे पर अबतक की उनकी प्रतिक्रिया से बनी है.

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम उत्तर कोरिया की धमकी के आगे नहीं झुकेंगे. मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं आगामी चुनाव में बहुमत पाने में सफल रहूंगा और मजबूत कूटनीति की ओर आगे बढ़ेंगे.'

उल्लेखनीय है कि जापान में 48वें आम चुनाव ऐसे वक्त हो रहे हैं, जब आबे और उनकी पत्नी से संबंधित भ्रष्टाचार के दो मामलों को लेकर उनकी सरकार विवादों में थी, और उनके रक्षामंत्री तोमोमी इनाडा ने एक कथित लीपा-पोती को लेकर इस्तीफा दे दिया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan's Prime Minister Shinzo Abe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com