विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

जापान में तूफान के बीच मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शिंजो आबे को भारी बहुमत मिलने का अनुमान

अगर चुनाव पूर्व सर्वेक्षण सही साबित होते हैं तो आबे का कंजर्वेटिव गठबंधन जबर्दस्त बहुमत हासिल करेगा.

Also Read in
जापान में तूफान के बीच मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शिंजो आबे को भारी बहुमत मिलने का अनुमान
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (फाइल फोटो)
टोक्यो: जापान में मतदाताओं के लिए आज परीक्षा का दिन है. तूफान ‘लान’ देश की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और तेज बारिश तथा हवाओं से जूझते हुए बड़ी संख्या में लोग मध्यावाधि चुनाव में मतदान करने के लिए अपने घरों से निकले. इन चुनावों से प्रधानमंत्री शिंजो आबे को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और उत्तर कोरिया पर अपने कड़े रुख को मजबूत करने के लिए नया जनादेश मिल सकता है. अगर चुनाव पूर्व सर्वेक्षण सही साबित होते हैं तो आबे का कंजर्वेटिव गठबंधन जबर्दस्त बहुमत हासिल करेगा.

यह भी पढ़ें : जापान चुनाव : शिंजो आबे ने स्थिरता का वादा किया

जापान, अमेरिका का प्रमुख क्षेत्रीय सहयोगी और एशिया की प्रभावशाली अर्थव्यवस्था है. देश भर में सुबह सात बजे (स्थानीय समयानुसार) मतदान केंद्र खुल गए और लोग तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से जूझते हुए मतदान केंद्रों में पहुंचे. तेज तूफानी स्थिति के कारण पश्चिमी जापान में मतदान 20 मिनट की देरी से शुरू हुआ. राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके के अनुसार भूस्खलन से एक सड़क बाधित हो गई, जिससे चुनाव अधिकारी देरी से मतदान केंद्र पहुंचे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com