विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की

उत्तर पश्चिमी जापान में 6.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप आने के बाद जापान ने मंगलवार को सुनामी की चेतावनी जारी की. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि तोक्यो के उत्तर में समुद्र तट पर करीब एक मीटर (तीन फुट) ऊंची लहरें उठने की आशंका है.

भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की
प्रतिकात्मक चित्र
टोक्यो:

उत्तर पश्चिमी जापान में 6.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप आने के बाद जापान ने मंगलवार को सुनामी की चेतावनी जारी की. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि तोक्यो के उत्तर में समुद्र तट पर करीब एक मीटर (तीन फुट) ऊंची लहरें उठने की आशंका है. आपको बता दें कि बीते साल दिसंबर में ही इंडोनेशिया  में अनाक क्रेकाटोआ ज्वालमुखी सक्रिय हो गया था. इसके बाद आई सुनामी में 280 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 1000 से ज्यादा लोग लापता और घायल थे.

बीबीसी के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि ज्वालामुखी फटने से समुद्र के भीतर हुए भूस्खलन की वजह से सुनामी आई. चार्टर विमान से शूट किए गए वीडियो में सुमात्रा और जावा के बीच सुंडा स्ट्रेट में तबाही का मंजर कैद हुआ. ज्वालामुखी दो मिनट और 12 सेकेंड के लिए फटा और उससे निकले धुएं का गुबार 400 मीटर तक ऊंचा उठा.  सुनामी की वजह से बड़ी संख्या में इमारतें नष्ट हो गईं, लहरों में कारें बह गईं, तानजुंग लेसुंग बीच रिसॉर्ट सहित कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में पेड़ जड़ से उखड़ गए थे. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan, Tsunami, Tsunami Alert, Tsunami Alert In Japan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com