विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2011

फुकुशिमा परमाणु संयंत्र की इमारत हुई ध्वस्त

जापान के भूकम्प प्रभावित इलाके में स्थित फुकुशिमा परमाणु संयंत्र संख्या एक में विस्फोट के कारण इसकी चार इमारतों में से एक ढह गई।
टोक्यो: जापान के भूकम्प प्रभावित इलाके में स्थित फुकुशिमा परमाणु संयंत्र संख्या एक में विस्फोट के कारण इसकी चार इमारतों में से एक ढह गई। जापान के समाचार चैनल एनएचके ने शनिवार को यह जानकारी दी। चैनल ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने विस्फोट की आवाज सुनी और संयंत्र से धुआं उठते हुए देखा। विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है। समाचार एजेंसी क्योडो के मुताबिक टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कम्पनी के संयंत्र संचालक ने कहा कि विस्फोट में चार लोग घायल हुए हैं। संयंत्र को पिघलने से बचाने के लिए तकनीकी कर्मचारी संयंत्र में दबाव घटाने का प्रयास कर रहे थे। इससे पहले संयंत्र में विकिरण की मात्रा में भारी वृद्धि दर्ज की गई थी। शनिवार सुबह संयंत्र के पास रेडियोधर्मी पदार्थ सीजियम बरामद किया गया था जिसे संयंत्र के पिघलने की प्रक्रिया की शुरुआत का संकेत माना जा रहा था। अधिकारियों ने शनिवार सुबह कहा कि फुकुशिमा संयंत्र के आसपास के खाली कराए जाने वाले इलाके का दायरा बढ़ाकर 10 किलोमीटर कर दिया गया है। शुक्रवार को भूकम्प के बाद बिजली आपूर्ति बंद होने से संयंत्र के प्रशीतक तंत्र ने काम करना बंद कर दिया था। समाचार माध्यम बीबीसी के मुताबिक अधिकारियों ने संयंत्र के 60 किलोमीटर के दायरे में खतरा होने की चेतावनी दी है। फुकुशिमा संयंत्र दो के आसपास के तीन किलोमीटर इलाके को भी खाली कराने का आदेश जारी किया गया है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विस्फोट, फुकुशिमा, परमाणु, संयंत्र, इमारत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com