ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ के देता है. नेपाल के एक सामान्य सुरक्षाकर्मी के लिए ये कहावत सही साबित हो गई. नेपाल में 25 साल का सिक्योरिटी गार्ड तैय्यब खान यूएई की राजधानी अबू धाबी में मामूली सी नौकरी कर रहा था, लेकिन उसके हाथ ऐसा जैकपॉट लगा कि दुनिया ही बदल गई. तैय्यब खान ने अपने दोस्तों के साथ मिलाकर 78 करोड़ की लॉटरी जीती और उन सभी के खाते में अब 15-15 करोड़ रुपये आएंगे. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जैकपॉट का टिकट खरीदने के लिए दोस्तों ने 50 दिरहम (1300 रुपये) का योगदान दिया था और उनकी 78 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी.
बकरीद की छुट्टी के दिन बदली किस्मत
इनाम की रकम को सबसे ईमानदारी से बराबर बांटा और खान के हिस्से में 15 करोड़ रुपये आए. जैकपॉट के नंबरों का जब 27 मई को ड्रॉ निकला तब तैय्यब खान बकरीद की छुट्टी के दौरान नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे. लॉटरी जीतने की ख्वाहिश में उस वक्त लाखों लोग ड्रॉ लाइव देख रहे थे, लेकिन इसके उलट तैय्यब अपनी ड्यूटी में मशगूल थे.
दोस्तों के हाथ जैकपॉट लगा
उन्हें जैकपॉट लगने की खबर ईमेल से मिली. तैय्यब को पहले भी छोटे-मोटे इनाम लॉटरी में लगते रहे हैं, इसलिए उसने शुरुआत में ध्यान नहीं दिया. लेकिन जब ध्यान से देखा तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं. उसने 30 मिलियन दिरहम का जैकपॉट अपने दोस्तों के साथ जीता था. उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि ऐसे रातोंरात उसकी किस्मत बदल जाएगी. फिर उसने जैकपॉट की एजेंसी पर भी फोन कर लॉटरी लगने की बात की तस्दीक की.
ये भी पढ़ें - एवरेस्ट की चोटी से लापता नेपाली गाइड 6 दिन बाद रेंगकर लौटा वापस, सबने मान लिया था मर चुका
5 दोस्तों ने जीता किस्मत बदलने वाला टिकट
तैय्यब बेहद मामूली सैलरी पर नौकरी करता था, लिहाजा उसने दोस्तों के साथ मिलकर यह टिकट खरीदा था. उसे फेसबुक पर लॉटरी का पता चला था. वो 2024 से जैकपॉट में किस्मत आजमा रहा था, लेकिन पहली बार उसे इतना बड़ा इनाम मिला. तैय्यब ने कहा कि हम कुल पांच दोस्त हैं और हम पैसे मिलाकर रेगुलर टिकट खरीदते थे.हर हफ्ते एक दोस्त नंबर चुनता था. कई महीनों तक दांव आजमाने के बाद उनकी मेहनत चमक गई. हमने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी. इनाम में अपना हिस्सा मिलने के बाद खान 4 साल पुरानी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ देंगे और नया बिजनेस करना चाहते हैं. तैयब खान ने कहा कि वो अपना कारोबार करेंगे, लेकिन नेपाल वापस लौटने का अपना इरादा नहीं जताया. वो अपना बिजनेस या निवेश के जरिये अपना कारोबार जमाना चाहता है.
ये भी पढ़ें - एवरेस्ट की चोटी से लापता नेपाली गाइड 6 दिन बाद रेंगकर लौटा वापस, सबने मान लिया था मर चुका
परिवार की किस्मत बदली
खान ने कहा कि जैकपॉट से वो नेपाल में अपने परिवार की जिंदगी को बेहतर बनाएंगे. अपने परिवार के लिए एक अच्छा आलीशान घर खरीदेंगे. वह कई साल पहले अपने चाचा की मदद से सालों पहले UAE आए थे.उन्हें जब बताया कि हमने कितना पैसा जीता है, तो वह बिल्कुल हैरान रह गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. वो एक महिंद्रा थार और रोलेक्स घड़ी भी खरीदना चाहते हैं. वो UAE में प्रॉपर्टी में निवेश और बिजनेस के मौकों तलाशना चाहते हैं. दुबई में फ्लैट खरीदने की भी उनकी ख्वाहिश है.
यह भी पढ़ें: माउंट एवरेस्ट में रिकॉर्ड! दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर नेपाल से एक ही दिन में चढ़े 275 पर्वतारोही
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं