कर्ज संकट से जूझ रहे इटली में प्रख्यात अर्थशास्त्री मारियो मोंटी ने बुधवार को अपने नए मंत्रिमंडल के साथ प्रधानमंत्री पद की कमान सम्भाल ली।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रोम:
कर्ज संकट से जूझ रहे इटली में प्रख्यात अर्थशास्त्री मारियो मोंटी ने बुधवार को अपने नए मंत्रिमंडल के साथ प्रधानमंत्री पद की कमान सम्भाल ली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इटली का उदय एक गणराज्य के रूप में हुआ था। उसके बाद से मोंटी के नेतृत्व में देश की 61वीं सरकार का गठन हुआ है। संसद में कटौती प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद इटली के प्रधानमंत्री पद से 75 वर्षीय सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने इस्तीफा दे दिया था। मोंटी को रविवार को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मोंटी इटली के ऋण संकट को दूर करने में सफल साबित होंगे। बुधवार को एक समारोह के दौरान इटली के राष्ट्रपति जॉर्जियो नेपोलिटानो ने कहा कि नई सरकार का गठन करना काफी कठिन था लेकिन हमने इन सबके बीच रास्ता तलाशकर एक सर्वमान्य हल निकाला है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इटली, मारियो मोंटी, मंत्रिमंडल