विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2017

एयर शो के दौरान इटली एयरफोर्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह सैन्य विमान 'यूरोफाइटर' समुद्र के ऊपर से उड़ान भर रहा था कि अचानक यह समुद्र में जा गिरा.

Also Read in
एयर शो के दौरान इटली एयरफोर्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त
एयर शो के दौरान इटली एयरफोर्स का प्लेन क्रैश हो गया.

इटली वायुसेना का सैन्य विमान रविवार को एयर शो के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.  इस घटना में विमान में सवार पायलट की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह सैन्य विमान 'यूरोफाइटर' समुद्र के ऊपर से उड़ान भर रहा था कि अचानक यह समुद्र में जा गिरा. वायुसेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस घटना के तुरंत बाद तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और पायलट को शव बाहर निकाला गया.

फाइटर प्लेन ने गलती से दाग दिया कार पर मिसाइल, देखें- घटना का दिल दहला देने वाला Video

हजारों की संख्या में लोग रविवार दोपहर इस एयर शो को देखने के लिए इकट्ठा हुए थे. वायुसेना का कहना है कि यह विमान उसके टेस्ट फ्लाइट विभाग का था. हालांकि, अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में जारी शुरू हो गई है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Plane Crashes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com