विज्ञापन
This Article is From May 29, 2016

हत्या का आरोपी इतालवी मरीन चार साल बाद भारत से रोम लौटा

Also Read in
हत्या का आरोपी इतालवी मरीन चार साल बाद भारत से रोम लौटा
सल्वातोर गिरोन (फाइल फोटो)
रोम: भारत में दो मछुआरों की हत्या का आरोपी एक इतालवी मरीन अपने देश लौट आया है। सल्वातोरे गिरोने भारत में चार साल तक रहने के बाद कल रोम पहुंचा।

उसे भारत में रखा गया था, हालांकि इस मामले के अधिकार क्षेत्र को लेकर नई दिल्ली और रोम के बीच विवाद के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत में एक मामला चल रहा है।

गिरोने के पहुंचते ही उसकी पत्नी, बच्चे और पिता भावुक हो गए। उसने विजय के संकेत के तौर पर हाथ उठाया। गिरोने और उसके साथ मरीन मासिमिलियानो लातोरे पर भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप है। लातोरे को साल 2014 में इलाज के लिए इटली वापस आने की इजाजत मिल गई थी।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोम, इतालवी मरीन, इटली लौटा, सल्वातोर गिरोन, हत्या का आरोप, Rome, Italian Marine, Rome Returned, Salvatore Girone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com