इज़रायल ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रातभर उनके कुछ टैंक और पैदल सेना की टुकड़ी ने हमास के कब्ज़े वाले ग़ाज़ा इलाके में हमले किए, और 'कई' लक्ष्यों को निशाना बनाया, और फिर अपनी धरती पर लौट आए.
इज़रायल PM बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा ज़मीनी जंग की तैयारियों के ऐलान के कुछ ही घंटे बाद इज़रायली फौज ने फ़िलस्तीनी इलाके के उत्तरी क्षेत्र में घुसकर हमला करने की घोषणा कर दी थी. इज़राइली रक्षा सेना (IDF) ने इस ऑपरेशन को 'टारगेटेड हमला' करार दिया, जिसके तहत 'कई टेरर सेल, उनके ढांचे और एन्टी-टैंक मिसाइल लॉन्च पोस्टों' को निशाना बनाया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IDF के मुताबिक, यह ऑपरेशन 'जंग के अगले चरणों की तैयारी' था, और हमारे 'फौजी (ग़ाज़ा) इलाके से बाहर निकलकर इज़रायली धरती पर लौट आए हैं...'
इज़रायली फौज द्वारा पोस्ट किए गए ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में हथियारबंद गाड़ियों और बुलडोज़रों के दस्ते को सरहद पर लगी बाड़ की तरफ बढ़ते और उसे तोड़कर भीतर घुसते हुए देखा जा सकता है.
In preparation for the next stages of combat, the IDF operated in northern Gaza.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 26, 2023
IDF tanks & infantry struck numerous terrorist cells, infrastructure and anti-tank missile launch posts.
The soldiers have since exited the area and returned to Israeli territory. pic.twitter.com/oMdSDR84rU
समाचार एजेंसी AFP ने इस वीडियो की लोकेशन की इज़रायली शहर एस्केलॉन का दक्षिणी हिस्सा होने की पुष्टि की है, लेकिन वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकी कि वीडियो फुटेज किस वक्त रिकॉर्ड की गई थी.
एक अन्य वीडियो में हवाई हमला और उसके बाद कुछ इमारतों पर होता हमला देखा जा सकता है, जिसके चलते धुएं के गुबार के साथ-साथ मलबा भी हवा में ऊंचाई पर उड़ता नज़र आ रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं