इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (IsraelPalestineConflict) ने सोमवार को कहा कि गाजा युद्ध में तब तक युद्धविराम "नहीं होगा" जब तक हमास की तरफ से आत्मसमर्पण नहीं कर दिया जाता है. नेतन्याहू ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि 7 अक्टूबर के हमलों में हमास द्वारा पकड़े गए 230 से अधिक बंधकों को मुक्त कराने के संघर्ष में अन्य देशों को और अधिक मदद देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बंदियों को "बिना शर्त तुरंत रिहा करने" की मांग करनी चाहिए.
गौरतलब है कि इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच 24 दिनों से जंग चल रही है. 7 अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) से इजरायल की तरफ कुछ मिनटों में 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे थे. सुरंगों के जरिए भी हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसपैठ की थी और 1400 लोगों का कत्लेआम किया था. हमास के लड़ाके 200-250 लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ भी लेकर गए थे. ताकि जंग में इनका मानव ढाल (ह्यूमन शिल्ड) के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके. इजरायल ने बंधकों की रिहाई के लिए गाजा पट्टी में जमीनी ऑपरेशन तेज कर दिया है. इस बीच हमास ने 3 महिला बंधकों (Hamas Hostage Video) का वीडियो रिलीज किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
76 सेकेंड के वीडियो में तीन इजरायली महिलाएं दिख रही हैं. इसमें एक महिला कह रही है- इजरायल के प्रधनमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम रहे. महिला ने पीएम नेतन्याहू से रिहाई के लिए प्रीजनर स्वैप का प्रपोजल मानने की अपील की है. इस वीडियो पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के वीडियो की 'क्रूर मनोवैज्ञानिक प्रोपगेंडा' करार दिया.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं