Israel Palestine Conflict: गाजा पट्टी के करीब दक्षिणी इज़राइल में आयोजित एक म्यूजिक फेस्ट पर शनिवार की सुबह हमास के आतंकवादियों ने हमला बोल दिया. इस संगीत समारोह में बड़ी संख्या में इज़राइली और अन्य देशों के पर्यटक हिस्सा ले रहे थे. सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में देखा गया है कि कार्यक्रम स्थल पर सभी दिशाओं से आतंकियों ने हमला बोल दिया. जब हमास के लोग उन पर गोलियां चला रहे थे तो सैकड़ों लोगों को सभी दिशाओं की ओर भागते देखा गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि हमास के लोगों ने कई लोगों का इस दौरान अपहरण भी कर लिया और उन्हें ट्रकों पर लाद लिया.
संगीत समारोह स्थल से एक महिला को मोटरसाइकिल पर लादकर गाजा ले जाते देखा गया. वहीं कुछ लोग उसके प्रेमी को पकड़कर एक खाली मैदान की तरफ ले गए. जहां संभवत: उसे फांसी दे दी गई. संगीत समारोह में भाग ले रही 30 वर्षीय जर्मन टैटू कलाकार की हमास ने हत्या कर दी, उसके कपड़े उतार दिए और उसके शव को एक ट्रक के पीछे रखकर घुमाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Heartbreaking! Noa was attending a music festival in southern Israel when she was abducted by Hamas terrorists and taken from Israel to Gaza.
— India Naftali (@indianaftali) October 7, 2023
She is now a hostage.
Her family has allowed us to show her face in hopes to bring her back. #BringNoaBack#israel #gaza pic.twitter.com/XUJcOAzBXq
हमास के हमलों के जवाब में इजराइली बलों ने भी गाजा पट्टी पर जमकर हमले किए हैं. प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लंबे और कठिन युद्ध की चेतावनी दी है. इजरायली सेना ने कहा कि तटीय इलाके के पास दक्षिणी रेगिस्तानी इलाकों में आतंकवादियों से लड़ने, इजरायली बंधकों को बचाने और फिर 24 घंटे के भीतर पूरे क्षेत्र को खाली कराने के लिए हजारों सैनिकों को तैनात किया गया है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं