विज्ञापन

अबू अल-दुहुर एयरबेस पर हमले के बाद इजरायल पर बरसा अमेरिका, बोला- इसकी कोई जरूरत ही नहीं थी

इजरायली सेना ने हमलों पर कोई बयान नहीं दिया है. जबकि सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया.

अबू अल-दुहुर एयरबेस पर हमले के बाद इजरायल पर बरसा अमेरिका, बोला- इसकी कोई जरूरत ही नहीं थी
इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच भी ईरान को लेकर बहस हुई थी.

सीरिया में अबू अल-दुहुर एयरबेस पर आठ इजरायली एयरस्ट्राइक हुए. इससे सीरिया के रनवे और स्टोरेज की जगहों को नुकसान पहुंचा है. ये हमले इजरायल और सीरिया के नए नेतृत्व के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुए हैं. लेकिन इजरायल के सहयोगी अमेरिका ने इसपर आपत्ति जाहिर की है. 

सीरिया के सरकारी अखबार एखबरिया ने एक मिलिट्री सोर्स का हवाला देते हुए कहा कि हमलों में इदलिब प्रांत में बेस के रनवे और स्टोरेज की जगहों को नुकसान पहुंचा. 

इजरायली सेना ने हमलों पर कोई बयान नहीं दिया है. जबकि सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन तुर्की में अमेरिकी राजदूत और सीरिया और इराक के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत टॉम बैरक ने इजरायली हमले की निंदा की है. 

दुबई में मिसाइल हमले के अलर्ट से मची दहशत, छिपने लगे लोग; अब क्या हालात

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हमें इस बात की बहुत चिंता है कि अबू अल-दुहुर एयरबेस पर इजरायली एयरस्ट्राइक से तनाव में गैर-जरूरी इजाफा हुआ है. जो इलाके की स्थिरता में रोड़े अटकाने जैसा है. अल-शर्रा सरकार ने न तो हमलावर रवैया अपनाया है और न ही प्रॉक्सी सेना को बनाए रखा है."

बातचीत से हल निकालने की सलाह

अमेरिकी दूत ने लिखा, "असल में, इस सरकार ने बार-बार इजरायल के साथ तनाव कम करने को प्राथमिकता दी है. अमेरिका ने पहले भी और भविष्य में भी, दोनों देशों के लिए काइनेटिक फ्रस्ट्रेशन के बजाय डिप्लोमैटिक तालमेल को बढ़ावा देने के लिए बातचीत की मेजबानी की है."

उन्होंने आगे लिखा, "यूनाइटेड स्टेट्स का मानना ​​है कि संयम और बातचीत ज्यादा उपयोगी रास्ता है. हम सभी पार्टियों को आगे की मिलिट्री घटनाओं के बजाय लॉजिकल बातचीत को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं."

यह भी पढ़ें: ईरान के साथ अटकी डील, अब ओमान पर बरसे ट्रंप; बोले- तुमपर भी हमला करेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Syria, IDF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com