विज्ञापन

ईरान के साथ अटकी डील, अब ओमान पर बरसे ट्रंप; बोले- तुमपर भी हमला करेंगे

ईरान के साथ परमाणु समझौते और जंग खत्म करने में नाकामी के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान पर अमेरिका के प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया है.

ईरान के साथ अटकी डील, अब ओमान पर बरसे ट्रंप; बोले- तुमपर भी हमला करेंगे
ओवल ऑफिस में ओमान और ईरान को लेकर सख्त रुख दिखाते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
AFP

ईरान के साथ जारी तनातनी और परमाणु समझौते तक पहुंचने में मिल रही नाकामियों से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया है. पहले से ही ईरान के साथ जंग में उलझे ट्रंप ने अब खाड़ी देश ओमान को निशाने पर ले लिया है. ओमान की तरफ से ईरान से जुड़े अमेरिकी प्रयासों में सहयोग न देने और अपने तरीके से बातचीत चलाने का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर उसने रास्ते में रुकावट डाली, तो अमेरिका उस पर सीधे सैन्य कार्रवाई कर सकता है.

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने ओमान के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई और कहा कि उन्होंने ओमान का व्यवहार ठीक नहीं देखा है और जैसे अमेरिका दूसरों से निपटता है, वैसे ही उनसे भी बहुत आसानी से निपट लिया जाएगा.

इस बीच ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है या कोई बातचीत तय नहीं है. नेवल ब्लॉकेड पूरी तरह से लागू है. होर्मुज स्ट्रेट खुला है और काम कर रहा है. सभी वॉटर माइंस हटा दी गई हैं या उन्हें ब्लास्ट कर दिया गया है."

ओमान को क्यों निशाना बना रहे हैं ट्रंप?

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के भीतर ओमान की भूमिका को लेकर दो धड़े हैं. प्रशासन के कुछ शीर्ष अधिकारी ओमान पर आरोप लगा रहे हैं कि वह अमेरिका के बजाय ईरान के प्रति ज्यादा हमदर्दी रख रहा है. हालांकि, कुछ अधिकारियों और जानकारों का यह भी मानना है कि ट्रंप परमाणु समझौता न होने और जंग खत्म न कर पाने की अपनी ही निराशा और विफलता का गुस्सा दूसरों पर निकाल रहे हैं.

हॉर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और वहां जहाजों की आवाजाही सामान्य करने को लेकर ओमान इस समय ईरान के साथ बातचीत कर रहा है. अमेरिका को आशंका है कि ओमान और ईरान के बीच अगर कोई समझौता होता है, तो इससे हॉर्मुज पर ईरान का नियंत्रण और मजबूत हो जाएगा. वहीं ट्रंप चाहते हैं कि यह जलमार्ग पूरी तरह खुले, ताकि दुनिया भर के ऊर्जा बाजार और घरेलू गैस कीमतों पर पड़ रहा दबाव खत्म हो सके.

यह भी पढ़ें: दुबई में मिसाइल हमले के अलर्ट से मची दहशत, छिपने लगे लोग; अब क्या हालात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Oman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com