Missile Attack in Israel: इजरायल के जिस एयर डिफेंस सिस्टम (Israel Air Defence System) के चर्चे दुनिया में होते थे, उसे यमन के हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) ने ना सिर्फ चकमा दे दिया, बल्कि इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन हमलों की लड़ी लगा दी. इजरायल में इस समय हड़कंप मचा हुआ है. एक तरफ इजरायल जंगल में लगी आग से परेशान था, हजारों करोड़ों का उसे नुकसान हुआ, लगभग 20 किलोमीटर का एरिया जलकर राख हो गया. दूसरी तरफ, यमन के हूती विद्रोही इजरायल की नाक में दम कर रहे हैं.
बैलिस्टिक मिसाइल ने खोल दी इजराइलियों की नींद
रविवार की सुबह, जब इजरायल के लोग नींद से जाग रहे थे, एक धमाके ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. यमन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल ने इजरायल के दिल में खौफ पैदा कर दिया. सेंट्रल इजरायल में सायरन गूंजने लगे. इजरायली डिफेंस फोर्स यानी IDF ने तुरंत अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव किया, लेकिन इसके बावजूद ये हमला नहीं रोका जा सका.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स

मिसाइल राजधानी तेल अवीव के पास बेन गुरियन हवाई अड्डे के नज़दीक गिरी. ये इजरायल का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है. धमाका इतना ज़बरदस्त था कि आसमान में धूल और मिट्टी उड़ गई. लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें सड़क पर धमाका साफ नज़र आ रहे थे. हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. और ये कोई अकेला हमला नहीं था—अब तक चार बैलिस्टिक मिसाइलें और दो ड्रोन इजरायल पर दागे जा चुके हैं.
हूती ने कहा-इजरायल में कोई 'रेड लाइन'
हमले के बाद देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. हालांकि एक घंटे बाद उड़ानें फिर से शुरू कर दी गईं. इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं. इस बीच हूती अधिकारी अल-बुखैती ने कहा है कि अब उनके लिए इजरायल में कोई भी लक्ष्य 'रेड लाइन' नहीं है.
ये भी पढ़ें :- हूती मिसाइल हमले के बाद नेतन्याहू ने दे दी कई हमलों की चेतावनी, कहा- सिर्फ एक से नहीं होगा...
इजरायल के प्रतिशोध की ज्वाला से हमास और हिजबुल्लाह अच्छे से परिचित हैं, जो अब अपने सर्वनाश के द्वार पर खड़े हैं. सूत्रों की मानें, तो अब इजरायल सीधे यमन में हूती ठिकानों पर हमला करने की तैयारी में है.
ये भी पढ़ें :- फिरोजपुर छावनी परिषद में ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल आज, बॉर्डर के नजदीक के गांवों में डर के साए में लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं