Netanyahu on Houthi Missile Attack: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने रविवार को यमन के हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) के खिलाफ कई हमले करने का वादा किया. ये तब हुआ, जब ईरान समर्थित समूह की दागी गई मिसाइल बेन गुरियन हवाई अड्डे के पास गिरी, जो देश का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है. हमले की जिम्मेदारी लेते हुए हूती ने कहा कि उन्होंने गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता से काम किया.

नेतन्याहू ने एक्स पर शेयर की वीडियो
अपने निजी एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए एक वीडियो में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हूती हमले के लिए इजरायल की जवाबी कार्रवाई 'एक बार में ही' की स्थिति नहीं होगी, बल्कि कई हमले होंगे. उन्होंने आगे कहा, "हम अमेरिका के साथ समन्वय में उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. हमने पहले भी उनके खिलाफ कार्रवाई की है और हम भविष्य में भी उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे."
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
צפו בעדכון חשוב ממני אליכם >> pic.twitter.com/hLLodqVnPz
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) May 4, 2025
हूतियों ने किया बड़ा हमला
हूतियों द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल तेल अवीव के बाहर बेन गुरियन एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से सिर्फ 75 मीटर की दूरी पर गिरी. रिपोर्ट के अनुसार, यह हवाई सुरक्षा की चार परतों को पार कर गई और एयरपोर्ट की परिधि के भीतर एक पहुंच मार्ग से सटे एक ग्रोव से जा टकराई, जो देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है. इस हमले के कारण 25 मीटर गहरा गड्ढा बन गया.
ये भी पढ़ें :- शादी के फेरों को रोक दूल्हा और मंदिर के सेवादार के बीच चले लात-घूंसे, आठ लोग हुए लहूलुहान, मामूली सी थी वजह
इज़राइल रक्षा बल का बयान
हूती के हमले को लेकर इज़राइल रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि मिसाइल को रोकने के उनके कई प्रयास विफल रहे. इससे पहले कि यह एयरपोर्ट के पास गिरे, हवा में धुएं का गुबार फैल गया. हालांकि, टर्मिनल के बुनियादी ढांचे पर सीधा हमला होने से बच गया, फिर भी इसने टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों के बीच दहशत पैदा कर दी. इज़राइल की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम (MDA) ने कहा कि हमले में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं.
ये भी पढ़ें :- हूती मिसाइल हमले के बाद एयर इंडिया ने 6 मई तक स्थगित की तेल अवीव के लिए उड़ानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं