इजरायल ने वेस्ट बैंक से चल रहे कतर के मीडिया हाउस अल जजीरा को बंद करने की धमकी दी है. इजरालय के सैनिक इस मीडिया के दफ्तर में पहुंचे और वहां मौजूद लोंगो से कहा कि अपना कैमरा उठाओ और अब यहां से निकलो. इजरायल ने इस दफ्तर को अगले 45 दिनों में बंद करने का आदेश भी दिया है. इजरायल सेना की इस कार्रवाई को लेकर अल जजीरा ने कहा कि रविवार को इजरायल के सिपाही हमारे दफ्तर में घुसे और उन्होंने वेस्ट बैंक के ब्यूरो चीफ वलीद अल ओमरी को चैनल बंद करने का आदेश दिया. इजरायल ने ऐसा आदेश क्यों दिया है इसे लेकर अभी तक कुछ भी नहीं बताया गया है.
पत्रकारों की दी धमकी
कहा जा रहा है कि जिस समय इजरायल की सेना अलजजीरा के दफ्तर में पहुंची उस दौरान वहां कई पत्रकार भी मौजूद थे. इजरायल के सैनिकों ने उन पत्रकारों को धमकी दी और कहा कि तुरंत अपना कैमरा उठाओ और यहां से फौरन निकल जाओ. आपको बता दें कि अलजजीरा के दफ्तर में ये छापेमारी ऐसे वक्त में हुई है जब इजरायल ने मई में देश के अंदर अल जजीरा के संचालन पर पाबंदी लगा दी थी और कहा था कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
पहले भी दफ्तर बंद करवा चुका है इजरायल
वेस्ट बैंक के दफ्तर को बंद कराना ऐसी कोई पहली घटना नहीं है.इसी साल मई में इजरायल ने जेरुसलम के एक होटल में छापा मारा था. उस होटल के एक कमरे में इसी मीडिया हाउस का एक दफ्तर चल रहा था, इजरायल ने बाद में इसपर पाबंदी लगा दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं