इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष (Israel Gaza War) फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन बंधकों के परिवारों को उठानी पड़ रही है, जिनके अपनों को हमास ने 7 अक्टूबर को हमले के बाद बंधक बना लिया था. आतंकी गुट ने इजरायल पर एक साथ 5 हजार रॉकेट दागने के बाद यहूदी देश के 240 लोगों को बंधक बना लिया था, इनमें एक 9 महीने का बच्चा भी शामिल था. 9 महीने का केफिर बिबास सबसे छोटा सदस्य है, जिसको हमास के लड़ाकों ने बंधक बना रखा है. 9 महीने के बच्चे से अभी घुटनों के बल रेंगना शुरू ही किया था कि अचानक उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. अब उसके दादा ने पोते की जल्द रिहाई की उम्मीद जताई है. दरअसल बच्चा और उसके माता-पिता हमास आतंकियों के कब्जे में हैं.
ये भी पढ़ें-Exclusive : "हमास के खिलाफ 'अंत तक' युद्ध जारी रहेगा" , पीएम नेतन्याहू ने दिया एकजुटता पर जोर
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'उन्हें घर आना होगा, वे मेरी पूरी जिंदगी'
66 साल के एली बिबास ने रविवार को ताज़पिट प्रेस सर्विस के साथ एक इंटरव्यू में अपने बेटे, बहू और दो पोते-पोतियों के हमास के कब्जे में होने की बात कही. उन्होंने कहा, "यह मेरी पूरी जिंदगी है. उन्हें घर पहुंचाना होगा."एली बिबास ने कहा कि शनिवार को 10 बजे उनको अपने परिवार से मिलने जाना था लेकिन 6.30 बजे ही अचानक युद्ध के सायरन बजने की वजह से उनको बंकर में छिपना पड़ा. परिवार की सुरक्षा के बारे में जानकारी लेने के लिए अपने बेटे को मैसेज भेजा था. उनके बेटे ने अपनी बहन को वहां की स्थिति के बारे में मैसेज पर ही जानकारी दी थी.
This beautiful baby boy Kfir Bibas was just nine months old when he was ripped from his home and kidnapped by Hamas terrorists.
— Israel ישראל 🇮🇱 (@Israel) November 12, 2023
He is now 10 months old and still being held hostage in Gaza.
Pray for the return of Kfir, his big brother Ariel, his mother Shiri and father… pic.twitter.com/lyqehDslOG
हवाई हमले की चेतावनी के बीच उनके बेटे ने उनको "आई लव यू," वाला मैसेज भेजा था, जिसके बाद उनको शक हो गया था कि कुछ तो गड़बड़ है. तीन दिन बाद सामने आई एक तस्वीर में खून से लथपथ यार्डन बिबास का गला एक आतंकवादी ने पकड़ रखा था और उसके दूसरे हाथ में हथौड़ा था.
आतंकियों के कब्जे में 9 महीने का केफिर बिबास
बता दें कि मासूम बच्चा दक्षिणी इज़रायल के किबुत्ज़ में अपने माता-पिता और एक चार साल के भाई के साथ रहता था. 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर हमास के लड़ाकों ने मां शिरी, पिता यार्डन समेत उसके पूरे परिवार को अपने कब्जे में ले लिया था. हमास के लड़ाकों ने इजरायल के 32 बच्चों को बंधक बनाया हुआ है, लेकिन 9 महीने का केफिर सबसे छोटा बंधक है, हालांकि अब वह 10 महीने का हो गया है, लेकिन उसके परिवार की कोई खबर नहीं मिल सकी है. इस हफ्ते बंधकों की संभावित रिहाई की खबरों के बीच केफिर के दादा ने उनके परिवार को जल्द रिहाई की उम्मीद जताई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं