रूस के दागेस्तान के एक हवाई अड्डे पर इजरायल (Israel Flight) से पहुंची एक फ्लाइट पर रविवार को भीड़ ने धावा बोल दिया, जिसके बाद एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा. अल्लाहु अकबर के नारों के साथ भीड़ फ्लाइट में यहूदियों की तलाश में उमड़ पड़ी. जिसके बाद इजरायल ने अपने नागरिकों की रक्षा के का आह्वान रूस से किया. दरअसल यह अफवाह फैल गई कि इजरायल से आ रही फ्लाइट में बड़ी संख्या में यहूदी मौजूद हैं, इसी जानकारी के बाद भीड़ ने एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया. इजरायल-हमास युद्ध के बीच रूस के एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिकों को घेरा जाना बहुत ही गंभीर मसला है. एयरपोर्ट पर भीड़ पहुंचने की खबर मिलते ही वहां का प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया और भीड़ पर काबू पाया गया.
ये भी पढ़ें-"नागरिको की रक्षा करें": गाजा में बढ़ती मौतों के बीच इजरायल के PM नेतन्याहू से बोले जो बाइडेन
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इजरायल की फ्लाइट पर भीड़ ने बोला धावा
सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में लोग रनवे पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं. फ्लाइट में यहूदियों की तलाश में भीड़ एयरपोर्ट पर उमड़ पड़ी. दागेस्तान के गवर्नर का कहना है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को दंड दिया जाएगा. सोशल मीडिया और रूस के आरटी और इज़वेस्टिया मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक, अल्लाहु अकबर के नारे लगाते हुए दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने एयरपोर्ट को घर दरवाजे को तोड़ दिया. कुछ लोग रनवे पर भागने लगे. कुछ ही समय में रूस की विमानन एजेंसी रोसावियात्सिया ने एयरपोर्ट को बंद कर दियाऔर सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए. स्थानीय अधिकारियों ने टेलीग्राम पर कहा कि स्थिति नियंत्रण में है.
In 🇷🇺 Makhachkala, locals storm the airport after a plane from Tel-Aviv arrives. They check passports, looking for Israelis. The police don't interfere. #Israel #IsraelPalestine pic.twitter.com/2mnTBiq1kK
— olexander scherba🇺🇦 (@olex_scherba) October 29, 2023
"बच्चों के हत्यारों के लिए कोई जगह नहीं"
गणतंत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि कई लोगों को चोट लगी है लेकिन यह नहीं बताया गया कि कितने लोगों को चोट लगी है. रविवार देर रात रोसावियात्सिया ने ऐलान किया कि एयरपोर्ट से भीड़ को हटा दिया गया है और 6 नवंबर तक यह बंद रहेगा. कई स्थानीय टेलीग्राम चैनलों ने हवाई अड्डे के बाहर कारों को रोकने के लिए इंतजार कर रहे दर्जनों लोगों की तस्वीरें और वीडियो दिखाए. वहीं एक वीडियो में एक प्रदर्शनकारी हाथ में तख्ती लिए दिख रहा है, जिस पर लिखा है, "दागेस्तान में बच्चों के हत्यारों के लिए कोई जगह नहीं है."
ये भी पढ़ें-"नागरिको की रक्षा करें": गाजा में बढ़ती मौतों के बीच इजरायल के PM नेतन्याहू से बोले जो बाइडेन | Updates
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं