विज्ञापन

IND vs ENG: पहले कपिल, फिर सूर्या....Axar Patel ने एक ही मैच में याद दिलाए दो वर्ल्ड कप विनिंग कैच

IND vs ENG, T20 World Cup 2026: दो शानदार कैच लेकर, अक्षर पटेल ने चुपचाप भारत की सेमीफ़ाइनल जीत तय की और सबको याद दिलाया कि वह इस टीम के लिए क्यों ज़रूरी हो गए हैं.

IND vs ENG: पहले कपिल, फिर सूर्या....Axar Patel ने एक ही मैच में याद दिलाए दो वर्ल्ड कप विनिंग कैच
Axar Patel Catch viral, IND vs ENG:

Axar Patel reminds Kapil Dev and Surya Kumar Yadav Catch: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया. भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी इस मैच में अक्षर पटेल ने दो कैच लपके और एक विकेट भी लिया. अक्षऱ के इस दो कैच ने मैच को पलटने का काम किया. उन्होंने मैच के दौरान कप्तान हैरी ब्रूक और विल जैक्स का कैच लिया.अक्षर के दोनों कैच को देख फैन्स कपिल देव और सूर्यकुमार यादव के वर्ल्ड कप विनिंग कैच को याद कर रहे हैं. 

ये भी देखें -  IND vs ENG, T20 World Cup 2026: 'बापू' का चमत्कार... करिश्माई फील्डिंग से अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर किया मजबूर, देखकर धोनी भी हैरत में

Latest and Breaking News on NDTV

हैरी ब्रूक के कैच ने याद दिलाया कपिल देव का कैच

साल 1983 वर्ल्ड कप फाइनल में कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में विवियन रिचर्ड्स का कमाल का कैच लपका था. कपिल ने काफी दौड़ लगाकर कैच को पकड़ा था और भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाया था. गेंदबाज मदन लाल की गेंद पर रिचर्ड्स ने पुल शॉट मारा जो डीप मिड-विकेट और स्क्वायर लेग के बीच हवा में गई. कपिल देव ने पीछे की तरफ 20 गज़ की दौड़ लगाकर एक करिश्माई कैच पकड़ लिया था. इस कैच के बाद मैच पूरी तरह से पलट गया था और वेस्टइंडीज की टीम फाइनल में 140 रन पर आउट हो गई और भारतीय टीम 43 रन से मैच जीतने में सफल हो गई. कपिल देव का यह मैच फाइनल में टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था. 

अब 2026 में अक्षर पटेल ने किया करिश्मा

उसी तरह अब 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने हैरी ब्रूक का कैच लपका था. हुआ ये कि अक्षर इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर वह पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे.  बुमराह ने पेस बदलकर हैरी ब्रूक को धोखा दिया, जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान ने अपना शॉट गलत मारा. गेंद हवा में ऊंची गई और 5.4 सेकंड तक वहीं रही,  अक्षर  दौड़कर पीछे भागे और आंखें गेंद पर टिकाई रखी,  फिर उन्होंने डाइव लगाकर कैच पूरा किया. इस कैच को देखकर सभी को कपिल देव के उस ऐतिहासिक कैच की याद आ गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

विल जैक्स के कैच ने मचाई खलबली

मैच के दौरान अक्षर ने विल जैक्स का कैच लपकने के लिए  20-30 मीटर तक तेजी दौड़ लगाई, और कैच लेने के क्रम में  बाउंड्री रोप चले गए लेकिन समय रहते अक्षर ने गेंद शिवम दुबे की तरफ उछाल दी, दुबे ने बिना गलती किए कैच को लपक लिया और जैक्स की पारी का अंत कर दिया. अक्षर पटेल की इस कोशिश ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव के कैच की याद दिला दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

जब 2024 में सूर्या ने लपका था वर्ल्ड कप विनिंग कैच

2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्या ने डेविड मिलर का कैच लेकर भारत को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. वह एक ऐसा कैच था जिसने भारत के लिए मैच बना दिया था. मिलर ने हार्दिक की फुलटॉस गेंद पर लॉन्ग ऑन पर हवाई शॉट मारा, गेंद बाउंड्री के पार जा रही थी. ऐसे में सूर्या ने छलांग लगाकर कैच को पहले पकड़ा, लेकिन उन्हें लगा कि उनका पैर बाउंड्री लाइन को टच कर जाएगा, तब सूर्या ने गेंद को हवा में उछाल दी, इसके बाद सूर्या बाउंड्री लाइन से अंदर आए और फिर कैच को दूसरी कोशिश में लपक लिया. सूर्या के इस करिश्माई कैच ने भारत के लिए जीत की नींव रखी थी.

क्या विश्व विजेता बनने के हैं संकेत !

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है. फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा. जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में परफॉर्मेंस की है उसे देखकर लग रहा है कि अब वर्ल्ड कप का खिताब दूर नहीं है. सेमीफाइनल से पहले भारत की फील्डिंग को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे लेकिन अब भारत ने फाइनल से पहले उसमें भी सुधार कर ली है. क्या यह विश्व विजेता बनने के संकेत है. इसका जबाव 8 मार्च को हमें मिल जाएगा. 

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Semi-Final: मैच के आखिरी समय में सूर्यकुमार यादव हो गए कन्फ्यूज, फिर गुरु गंभीर से मांगी मदद और हो गया चमत्कार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com