हमास के आतंकियों द्वारा सात अक्टूबर को बंधक बनाई गई एक जर्मन महिला शानी लौक की मौत हो गई है. उसका शव गाजा में इजरायली सैनिकों को मिला है, उसके परिवार और इजरायल सरकार ने आज इसकी पुष्टि की. उनकी बहन आदि लौक ने सोशल मीडिया पर कहा, "बहुत दुख के साथ हम अपनी बहन की मौत की पुष्टि कर रहे हैं."
23 वर्षीया लौक को उस समय बंधक बना लिया गया था, जब वह गाजा सीमा के पास सुपरनोवा संगीत समारोह में भाग लेने आयी थी. इस संगीत समारोह पर 7 अक्टूबर को अचानक हमास ने हमला कर दिया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लौक के लापता होने के बाद, उसकी मां रिकार्डा लौक ने अपील की थी, जिसमें जर्मन और इजरायली सरकारों से शानी लौक को वापस लाने की मांग की गई थी, सोशल मीडिया पर ये वायरल हुई थी. उन्होंने वीडियो में कहा था, "हमें एक वीडियो भेजा गया था, जिसमें मैं स्पष्ट रूप से हमारी बेटी को फिलिस्तीनियों और गाजा पट्टी के आसपास गाड़ी में बेहोश हुए देख सकती थी."
लौक को बंधक बनाने के बाद एक पिकअप ट्रक में नग्न घुमाया गया था. आतंकी हमलों के तुरंत बाद साझा किए गए वीडियो में, शानी एक पिकअप ट्रक में औंधे मुंह लेटी हुई थी, उसके परिवार का कहना था कि उन्होंने उसकी पहचान उसके बालों और टैटू से की थी.
शानी संगीत समारोह में भाग ले रही थी और सोशल मीडिया पर क्लिप में उसे हमास समूह के आयोजन स्थल पर धावा बोलने से कुछ घंटे पहले अपने दोस्तों के साथ नाचते और गाते हुए देखा जा सकता था.
जर्मन अखबार डीडब्ल्यू के अनुसार, लौक भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हमास के गुर्गों ने उन्हें पकड़ लिया, जो उन्हें गाजा में ले गए, जहां उन्हें पीटते हुए दिखाया गया.
हमास के हमलों की सैन्य प्रतिक्रिया के रूप में इजरायली सेना ने गाजा में अपना जमीनी आक्रमण तेज कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि 1,400 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे, जबकि अन्य 239 लोगों को बंधक बना लिया गया.
हमास द्वारा संचालित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायली हवाई और जमीनी हमलों में अब तक 8,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक और उनमें से आधे से अधिक बच्चे शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं