अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की ओर उनपर गाजा में नागरिक जीवन की रक्षा करने के लिए दबाव डाला. यह बातचीत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा गाजा में मानवीय सहायता बढ़ाने की मांग संबंधी एक प्रस्ताव अंगीकार किए जाने के एक दिन बाद की गई है. हालांकि इस प्रस्ताव में युद्धविराम का कोई जिक्र नहीं है. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति ने मानवीय सहायता अभियान का समर्थन करने वाले लोगों सहित नागरिक आबादी की रक्षा करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता और नागरिकों को चल रही लड़ाई के क्षेत्रों से सुरक्षित रूप से दूर जाने की अनुमति देने के महत्व पर जोर दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने नेतन्याहू के साथ "लंबी बातचीत" की, जिसे उन्होंने "एक निजी बातचीत" बताया. एक प्रश्न के उत्तर में, बाइडेन ने कहा, "मैंने युद्धविराम के लिए नहीं कहा."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने इजरायल के सैन्य अभियान के "उद्देश्यों और चरणबद्धता" के साथ-साथ सभी शेष बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के महत्व पर चर्चा की.
7 अक्टूबर को, हमास ने गाजा सीमा पार कर दक्षिणी इजरायली समुदायों पर हमला किया था. जिसमें लगभग 1,140 लोग मारे गए थे. इज़रायली अधिकारियों का कहना है कि इस ज़बरदस्त हमले के दौरान पकड़े गए बंधकों में से 129 अभी भी गाजा में हैं.
हमास द्वारा संचालित क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़राइल के गाजा पर किए गए हमले में कम से कम 20,057 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे.
पिछले महीने 105 बंधकों को रिहा किया गया था, जिनमें 80 इज़रायली भी शामिल थे, जिसके बदले में इज़रायली जेलों में बंद 240 फ़िलिस्तीनियों को रिहा किया गया था.
ये भी पढ़ें- ताइवान के पूर्वी तट पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं