कानपुर में हुई चोरी की एक कोशिश हैरत में डालने वाली घटना है. चोर मंदिर की दान पेटी चुराने के लिए पैदल या किसी वाहन से नहीं बल्कि घोड़े से पहुंचे. हालांकि कुत्तों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी और उन्हें घोड़े पर बैठकर भागना पड़ा. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना का वीडियो वायरल हो गया है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 20 दिसंबर को बर्रा-6 रोड पर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चोरी के प्रयास की एक असामान्य घटना हुई. मंदिर की दान पेटी चुराने के लिए दो आदमी घोड़े पर सवार होकर पहुंचे. उन्होंने दान पेटी उखाड़ने की कोशिश की लेकिन कुत्तों के भौंकने के बाद आसपास निवासी आ गए और चोरों को भागना पड़ा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि देर रात में एक व्यक्ति घोड़े पर बैठा हुआ है और उसका साथी सड़क के किनारे बने बिना बाउंड्री वॉल के मंदिर की रेलिंग पर से कूदकर अंदर पहुंचता है. वह दान पेटी चुराने की कोशिश करता है. वह व्यक्ति एक मिनट से अधिक समय तक दान पेटी को खोलने की पुरजोर कोशिश करता रहता है लेकिन वह सफल नहीं हो पाता.
चोरी की कोशिश में जुटे व्यक्तियों के सामने एक कुत्ता मुसीबत बनकर आ जाता है. वह कुत्ता भौंकता है जिसके बाद और तीन-चार कुत्ते वहां पहुंच जाते हैं. वे सभी कुत्ते भौंकना शुरू कर देते हैं. कुत्तों के शोर से आसपास के लोग दौड़कर आते हुए दिखाई देते हैं. हालात को भांपकर चोरों के सामने भागने के अलावा कोई रास्ता नहीं रह जाता. एक चोर अपने घोड़े को दौड़ा देता है और दूसरा पैदल भाग जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं