फिलिस्तीनी संगठन हमास के रॉकेट हमलों के बाद से इजरायल की ओर से लगातार जवाबी कार्रवाई की जा रही है. इजरायली सेना हवाई हमलों के साथ ही गाजा शहर की घेराबंदी कर चुकी है. गाजा में खाना, पानी, बिजली, फ्यूल और गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है. इजरायल ने गाजा में घुसकर हमास को खत्म करने का ऐलान किया है. ऐसे में उसने गाजा के लोगों से 24 घंटे के अंदर घर-बार छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने का अल्टीमेटम दिया है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी बयान सामने आया है. पुतिन ने कहा कि इजरायल के ग्राउंड ऑपरेशन से इतने ज्यादा नागरिक हताहत होंगे, जो बिल्कुल अस्वीकार्य होगा.
रूस 24 फरवरी 2022 से यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहा है. इजरायल-हमास की जंग पर व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में भारी हथियारों का इस्तेमाल सभी पक्षों के लिए गंभीर नतीजे ला सकता है. उन्होंने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नागरिकों का हताहत होना बिल्कुल अस्वीकार्य होगा. अब मुख्य बात खूनखराबे को रोकना है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुतिन ने दावा किया कि अमेरिका ने कभी भी फिलिस्तीनी लोगों के मूल हितों को ध्यान में नहीं रखा. पुतिन की यह टिप्पणी मॉस्को में इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद अल-सुदानी के साथ बैठक के दौरान आई. उन्होंने इजरायल और फिलिस्तीनी संघर्ष के दोनों पक्षों के नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुंचाने को प्राथमिकता देने की जरूरत पर जोर दिया.
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिलिस्तीनी संगठन हमास और इजरायल के बीच जंग में अब तक कुल 3700 लोग मारे जा चुके हैं. इस बीच हमास ने शुक्रवार को बताया कि गाजा पर की गई इजरायल की एयर स्ट्राइक में 13 इजरायलियों की मौत हुई है. ये उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें हमास ने 7 अक्टूबर के हमले के बाद बंधक बना लिया था.
ये भी पढ़ें:-
आखिर गाजा में कब घुसेगा इजरायल, कितना मुश्किल होगा हमास के खिलाफ जमीनी हमला?
Explainer: इजरायल ने 24 घंटे के अंदर गाजा छोड़ने का दिया आदेश, कहां जाएंगे 11 लाख लोग?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं