विज्ञापन

ईरान-US से पहले इजरायल, लेबनान के राजदूतों की बातचीत आज, दोनों देशों ने अपनी शर्तें भी बताई

इजरायल, लेबनान और US के राजदूत आज वॉशिंगटन, DC में शुरुआती बातचीत का पहला दौर करेंगे. बातचीत से जुड़े एक इजरायली अधिकारी और सूत्र ने बताया कि इसका मकसद इजरायल और लेबनान के बीच भविष्य की बातचीत के लिए ज़मीन तैयार करना है.

ईरान-US से पहले इजरायल, लेबनान के राजदूतों की बातचीत आज, दोनों देशों ने अपनी शर्तें भी बताई
ईरान पर सीजफायर तो हो चुका है, लेकिन इजरायल की ओर से लेबनान पर हमलों का दौर जारी है.
  • इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शनिवार को होने वाली है, जिसमें जेडी बेंस शामिल होंगे.
  • ईरान ने कहा है कि लेबनान में सीजफायर लागू किए बिना किसी भी बातचीत को शुरू नहीं किया जाएगा.
  • इस बीच वॉशिंगटन में इजरायल, लेबनान और अमेरिका के राजदूतों के बीच प्रारंभिक बातचीत आज होने जा रही है.
वाशिंगटन डीसी:

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को होने वाली ईरान और अमेरिका की बातचीत से पहले इजरायल, लेबनान और अमेरिका के राजदूत आज शुरुआती बातचीत करेंगे. इन तीनों देशों के राजनायिकों के बीच यह बातचीत अमेरिका की राजधानी वॉशिगंटन-डीसी में होगी. मालूम हो कि करीब 40 दिनों तक चली ईरान, इजरायल और अमेरिका की जंग बीते दिनों दो हफ्तों की सीजफायर पर रुकी है. जिसके बाद शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिकी डेलिगेशन के बीच बातचीत होनी है. जिसके लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी बेंस पाकिस्तान रवाना हो चुके हैं. 

ईरान की शर्त- लेबनान में सीजफायर के बिना बातचीत नहीं होगी 

हालांकि ईरानी डेलिगेशन के बारे में अभी तक पुख्ता तौर पर दकोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस बीच ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा है कि जब तक लेबनान में सीजफायर लागू नहीं होता, तब तक बातचीत शुरू नहीं की जाएगी. ईरान के इस बयान के बाद इजरायल और लेबनान के राजदूतों के बीच बातचीत की जानकारी सामने आई है. 

वॉशिगंटन डीसी में इजरायल, लेबनान और अमेरिकी राजदूतों की बातचीत

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल, लेबनान और US के राजदूत आज वॉशिंगटन, DC में शुरुआती बातचीत का पहला दौर करेंगे. बातचीत से जुड़े एक इजरायली अधिकारी और सूत्र ने बताया कि इसका मकसद इजरायल और लेबनान के बीच भविष्य की बातचीत के लिए ज़मीन तैयार करना है.

इजरायल की शर्त- बातचीत का मतलब हिजबुल्लाह को निहत्था करना

चर्चा के पहले दौर का मकसद इजरायल और लेबनान के बीच सीधी बातचीत की शर्तों और एजेंडे पर सहमति बनाना होगा. इजरायल ने कहा है कि इस बातचीत का मकसद हिजबुल्लाह को निहत्था करना और दोनों देशों के बीच "शांतिपूर्ण संबंध" बनाना होगा.

लेबनान की शर्त- गोलीबारी के बीच बातचीत नहीं

बातचीत के लिए सबसे जरूरी मुद्दों में से एक है: लेबनान की यह मांग कि इजरायल बातचीत की शर्त के तौर पर युद्धविराम पर राजी हो. लेबनान के अधिकारियों ने कहा है कि वे गोलीबारी के बीच बातचीत नहीं करेंगे, जबकि इजरायल ने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम को बातचीत की पहली शर्त मानने से इनकार कर दिया है.

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की बातचीत में लेबनान में US के राजदूत मिशेल इस्सा, US में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर  और US में लेबनान की राजदूत नादा हमादेह मोवाड शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें - आर्मी टैंक, बख्तरबंद वाहन तक ले जाने में सक्षम... वेंस से पहले पाकिस्तान पहुंचे US एयरफोर्स के विमान की खासियतें
 

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Lebanon, Israel Lebanon Attack, Israel Lebanon Ceasefire, Israel Lebanon Ceasefire Deal, Israel, Lebanon And US Ambassadors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com