- 30 दिन बाद भी नहीं रुक रहा इजरायल-गाजा युद्ध
- UN एजेंसी प्रमुखों ने किया "तत्काल मानवीय युद्धविराम" का आह्वान
- "अब बहुत हो गया, युद्ध अब रुकना चाहिए"
इजरायल और गाजा के बीच चल रहा युद्ध (Israel Gaza War) हर गुजरते दिन के साथ तेज होता जा रहा है. युद्धविराम के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं. दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में सबसे ज्यादा नुकसान आम नागरिकों का हो रहा है. इस बीच सभी प्रमुख संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रमुखों ने इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध में "तत्काल मानवीय युद्धविराम" का आह्वान किया. सभी प्रमुखों मे एक साझा बयान जारी कर गाजा में नागरिकों की मौत पर नाराजगी जाहिर की.
ये भी पढ़ें-Israel Hamas War : जमीनी हमलों के बीच इजरायल ने कहा - गाजा पट्टी को दो भागों में बांट दिया
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'मौतों के आंकड़े से सदमा और दहशत'
संयुक्त राष्ट्र प्रमुखों ने कहा, "लगभग एक महीने से, दुनिया इजराइल और फिलिस्तीनी क्षेत्र में उभरती स्थिति को देख रही है और जान गंवाने और बिखरने के बढ़ते आंकड़े से सदमे और दहशत में है." यूनिसेफ, विश्व खाद्य कार्यक्रम और विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत 18 संगठनों के प्रमुखों ने 7 अक्टूबर को गाजा से इज़रायल में हमास के हमले के बाद से दोनों पक्षों की भयावह मौत की संख्या का जिक्र किया. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक हमास के हमले में इजरायल के करीब 1,400 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक शामिल थे.
'घरों, अस्पतालों और पूजा स्थलों पर बमबारी अस्वीकार्य'
वहीं गाजा में हमास स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायल लगातार हवाई और जमीनी हमले कर रहा है, जिसकी वजह से अब तक उनके 9,770 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक भी शामिल हैं.संयुक्त राष्ट्र के बयान में कहा गया है, "गाजा में पूरी आबादी को घेर लिया गया है और उन पर हमला किया जा रहा है, जिंदा रहने के लिए जरूरी चीजों तक पहुंच से वंचित कर दिया गया है, उनके घरों, आश्रयों, अस्पतालों और पूजा स्थलों पर बमबारी की गई, यह अस्वीकार्य है."
तत्काल मानवीय युद्धविराम की जरूरत-UN
इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने हमास से इजरायल के 240 बंधकों को रिहा करने का भी आह्वान किया, युद्ध के दौरान दोनों पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों का सम्मान करने की अपील की गई है.संयुक्त राष्ट्र के नेताओं ने कहा कि गाजा में घिरी आबादी की मदद के लिए ज्यादा भोजन, पानी, दवा और ईंधन भेजने की परमिशन दी जानी चाहिए, क्योंकि इजरायल हमास को नष्ट करने के लक्ष्य के साथ हमला कर रहा है. बयान में कहा गया, "हमें तत्काल मानवीय युद्धविराम की जरूरत है. युद्ध को 30 दिन हो गए हैं, अब बहुत हो गया, यह अब रुकना चाहिए."
ये भी पढ़ें-वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश और निर्माण कार्य पर लगा प्रतिबंध
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं