- दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली टॉप पर
- रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण-IV लागू
- दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण (Pollution in Delhi NCR) का कहर देखने को मिल रहा है. ठंड की शुरुआत के साथ ही पूरे एनसीआर में प्रदूषण स्तर में काफी बढोतरी हो गई है. इस बीच सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश और निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया है. केंद्र सरकार की तरफ से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण-IV को लागू कर दिया है.
दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर
गौरतलब है कि दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बना हुआ है. दिल्ली और एनसीआर के ऐसे कई इलाके हैं जहां हवा की गुणवत्ता यानी AQI करीब 500 या कई जगहों पर इससे भी ज्यादा पहुंच गई है. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तय सीमा से करीब 100 गुणा ज्यादा है. रविवार की दोपहर दिल्ली के वजीरपुर इलाके में AQI का स्तर 859 आंका गया. जो बेहद खतरनाक स्तर माना जाता है. अगर बात PM 2.5 के स्तर की करें तो दिल्ली-एनसीआर में मौजूदा समय में ये WHO द्वारा तय मानक से 96.2 गुणा ज्यादा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रदूषण के कारण स्कूल बंद
दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए राज्य सरकार ने 5वीं तक के सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद किये जाने का निर्णय दिल्ली सरकार ने लिया है. हालांकि 6-12 वीं तक के स्कूलों को कोई आदेश नहीं दिया गया है, लेकिन उनको विकल्प दिया गया है कि वे चाहें तो ऑनलाइन क्लास चला सकते हैं. इस बारे में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने जानकारी दी. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र 5 नवंबर तक पांचवीं तक के स्कूल बंद किए गए थे. अब इसे बढ़ाकर 10 नवंबर कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं