3 years ago
नई दिल्ली:
Israel-Gaza War Updates: इजरायल और हमास के बीच युद्द का आज 28वां दिन है. इस बीच, इजरायली सेना ने पिछले कई दिनों के ग्राउंड ऑपरेशन के विस्तार के बाद गुरुवार देर रात कहा कि उसने गाजा सिटी को घेर लिया है. हमास समूह द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए हमलों में 1,400 लोग मारे गए और 230 से अधिक को बंधक बना लिया गया. इसके बाद से इजरायल लगातार गाजा पर बमबारी कर रहा है,.इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, "हम लड़ाई के चरम पर हैं. हमें बड़ी सफलताएं मिली हैं और हम गाजा शहर के बाहरी इलाके से गुजर चुके हैं. हम आगे बढ़ रहे हैं."