गाजा में हमास के खिलाफ इजरायल एक्टिव मोड में है. इजरायल-गाजा युद्ध में सीजफायर खत्म हो चुका है और इजरायल ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है. ताबड़तोड़ हवाई हमले के साथ ग्राउंड ऑपरेशन भी जारी है. ऐसे में इजरायल के रक्षा मंत्री ने अपनी सेना से "गाजा में अतिरिक्त क्षेत्रों पर सीज करने" के लिए कहा है. साथ ही धमकी दी है कि अगर हमास ने इजरायल के बाकी बचे सभी बंधकों को मुक्त नहीं किया तो वे इसके कुछ हिस्सों पर स्थायी रूप से कब्जा कर लेंगे.
शुक्रवार को एक बयान में, इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा: "मैंने (सेना को) गाजा में और अधिक क्षेत्र सीज करने का आदेश दिया... जितना अधिक हमास बंधकों को मुक्त करने से इनकार करेगा, उतना अधिक क्षेत्र वह खो देगा, जिसे इजराइल द्वारा कब्जा कर लिया जाएगा."
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
यह चेतावनी उस माहौल में आई है जब इजराइल ने मंगलवार, 18 मार्च को नए सिरे से हमला शुरू किया है. इससे 19 जनवरी के हुए सीजफायर के बाद से जो थोड़ी-बहुत शांति दिख रही थी, वो भंग हो गई है.
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार सीजफायर के लिए हो रही वार्ता से जुड़े एक फिलिस्तीनी सूत्र ने शुक्रवार, 21 मार्च की देर रात बताया कि हमास को मीडिएटर देशों, मिस्र और कतर से सीजफायर को फिर से स्थापित करने और फिलिस्तीनी कैदियों के लिए बंधकों की अदला-बदली करने का प्रस्ताव मिला था.इस न्यूज एजेंसी के अनुसार सूत्र ने कहा कि सीजफायर के इस प्रस्ताव में गाजा में "मानवीय सहायता को आने देने की बात भी शामिल है", जिसे 2 मार्च से इजरायल ने रोक दिया है.
ग्राउंड पर मर रहे लोग
इस महीने सीजफायर का पहला चरण खत्म हो गया. इसके बाद अगले चरण के लिए कोई बात नहीं बन पाने का हवाला देते हुए, इजराइल ने मंगलवार को गाजा पर बड़े पैमाने पर बमबारी फिर से शुरू कर दी. गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि इजरायली हमलों में अकेले शुक्रवार को 11 लोग मारे गए.
गुरुवार तक की बात करें तो बमबारी फिर से शुरू होने के बाद से 504 लोगों की मौत की सूचना मिली थी. यह आंकड़ा 17 महीने से अधिक समय पहले इजरायल पर हमास के हमले के साथ शुरू हुए युद्ध के बाद से सबसे अधिक में से एक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं