इजरायल और गाजा के बीच चल रहा युद्ध (Israel Hamas War) फिलहाल तो थमता नहीं दिख रहा है. इजरायल लगातार गाजा में हमले कर तबाही मचा रहा है, इससे मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इस बीच अमेरिका ने इराययल से कहा है कि आने वाले समय में वह हमास के खिलाफ हमले कम कर दे. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम नेतन्याहू से गाजा के लोगों का जीवन बचाने के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने तेल अवीव में प्रधा मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान युद्ध पर चर्चा करते हुए यह बात कही.
ये भी पढ़ें-गाजा में युद्ध "अंतरराष्ट्रीय समर्थन के साथ या उसके बिना" भी जारी रहेगा: इजरायल
"नागरिकों की जान कैसे बचाई जाए, ये सोचे"
वाशिंगटन ने इजरायल के रक्षा के अधिकार का पुरजोर समर्थन किया, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि फिलिस्तीनी क्षेत्र में बढ़ते नागरिक हमलों की वजह से करीबी सहयोगियों के बीच दरार बढ़ गई है. बाइडेन ने वाशिंगटन के पास एक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, "मैं चाहता हूं कि वे इस बात पर ध्यान केंद्रित करें कि नागरिकों की जान कैसे बचाई जाए, हमास के पीछे पड़ना बंद न करें, बल्कि अधिक सावधान रहें."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
व्हाइट हाउस ने पहले कहा था कि बाइडेन के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोगी सुलिवन ने युद्ध के समय पर इज़रायल पर दबाव डाला था, क्योंकि इज़रायल के रक्षा मंत्री ने उन्हें बताया था कि संघर्ष कई और महीनों तक चलेगा. प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, सुलिवन ने निकट भविष्य में इजरायल से ऑपरेशन धीमा करने के लिए कहा." हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वह इस पर कोई टाइमस्टैम्प नहीं लगाना चाहते." किर्बी ने कहा कि वाशिंगटन इजराइल के लिए "शर्तें निर्धारित नहीं कर रहा, लेकिन सुलिवन ने इजरायल का समर्थन करते हुए, आक्रामक तरीके के बारे में "कठिन सवाल" पूछे."
गाजा में अब तक 1900 की मौत
सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा इज़रायल पर अभूतपूर्व हमलों के जवाब में शुरू किया गया युद्ध अब अपने तीसरे महीने में प्रवेश कर चुका है. इज़रायली अधिकारियों का कहना है कि हमास के हमले मे 1200 लोग मारे गए थे.गाजा पट्टी पर हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार हमलों ने गाजा को बर्बाद कर दिया है. हमलों में 1900 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. गाजा की सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों को "अभूतपूर्व" क्षति हुई है.
सात अक्टूबर को हमास के बंदूकधारियों द्वारा इज़रायल पर हमला करने के बाद अब तक का सबसे खूनी गाजा युद्ध छिड़ा. यह देश के 75 साल के इतिहास में सबसे घातक युद्ध है. हमास ने लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया.हमास को नष्ट करने और बंधकों को घर वापस लाने के लिए दृढ़ संकल्पित इज़रायल ने गाजा पर विनाशकारी हवाई और जमीनी हमले किए. उसका कहना है कि उसने मंगलवार को उत्तरी गाजा में 10 सैनिकों सहित 115 सैनिकों को खो दिया है.
ये भी पढ़ें-महिला जज की 'इच्छामृत्यु' की मांग वाली वायरल चिट्ठी पर CJI सख्त, इलाहाबाद HC से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं