7 अक्तूबर 2023 की तारीख अब इतिहास है. इस दिन इजरायल पर हमास के आतंकियों ने हमला किया था. इस हमले में इजरायल के करीब 1200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था और 255 लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था. इस हमले के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई जो शुरू की वह अभी तक जारी है. एक साल से ज्यादा हो गए हैं और इजरायल का काम जारी है. 1200 लोगों की मौत का बदला लेने और अपने बंधक बनाए नागरिकों को छुड़ाने के लिए इजरायल की ओर से की गई कार्रवाई में अब तक 50000 से ज्यादा गाज़ा के नागरिक मारे जा चुके हैं. हमास के लड़ाकों के सभी ठिकानों पर इजरायल की कार्रवाई अभी तक जारी है. जमीन के ऊपर से लेकर जमीन के भीतर तक बने हमास के हथियार डिपो से लेकर छिपने की सुरंग तक को इजरायली सेना ने बरबाद कर दिया है.
किसका होगा गाज़ा
अब हमास की कमर टुट चुकी है. हमास का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से समाप्त किया जा चुका है. ऐसे में हमास की ओर से अब इजरायली सेना का ज्यादा प्रतिरोध भी नहीं हो पा रहा है. गाज़ा की लड़ाई समाप्ति की ओर है और अब यह सवाल है कि आखिर गाज़ा का इजरायल क्या करेगा.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शांति समझौते की बात होने लगी
इजरायल की ओर से कहा जा रहा है कि अब वह कई वर्षों तक गाज़ा में रहेगा. यह बात खुद इजरायल के एक वरिष्ठ मंत्री ने कही है. इजरायल के मंत्री की ओर से यह बयान तब आया है कि जब हमास की ओर से युद्ध समाप्त करने और शांति समझौते की बातें शुरू हो गई हैं.
क्या कहा इजरायल के मंत्री ने
इजराइल के खाद्य सुरक्षा मंत्री एवी डाइचटर को अंग्रेजी अखबार गार्जियन को कहा है कि आईडीएफ क्षेत्र में ताजा हमास लड़ाकों से निपटने के साथ-साथ आने वाले वर्षों में मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होगा. इससे साफ है कि अब कई वर्षों तक इजरायल गाज़ा में रहने वाला है. अब गाज़ा के पुनर्वास के नाम पर इजरायल वहां रहेगा. साथ ही हमास के लिए किसी भी तरह से दोबारा सिर उठाने के लिए कोई रास्ता भी इजरायल नहीं छोड़ना चाहता है.
लंबे समय तक गाज़ा में रहेगी इजरायली सेना
एवी डाइचर के बयान में सुझाव दिया गया है कि इजरायली सेना लंबे समय तक गाजा में अपनी उपस्थिति बनाए रखेगी, जिसकी अवधि स्पष्ट नहीं है. अब फ़िलिस्तीन के इस क्षेत्र में आईडीएफ की लगातार उपस्थिति के साथ, प्रशासन को हमास या फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण (पीए) द्वारा चलाए जाने की शायद ही कोई संभावना है.
एक गलियारे पर सैन्य अड्डा बनाएगी आईडीएफ
डाइचर ने कहा कि मुझे लगता है हम लंबे समय तक गाजा में रहने वाले हैं. मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग समझते हैं कि (इज़रायल) कुछ वर्षों तक वेस्ट बैंक की स्थिति में रहेगा जहां आप अंदर और बाहर जा सकते हैं और हो सकता है कि आप नेटज़ारिम गलियारे के साथ रहें. यानी इस गलियारे पर इजरायल कब्जा बरकरार रखे.
कुछ खबरें ऐसी भी छपी है जिससे पता चलता है कि आईडीएफ फिलिस्तीनी क्षेत्र में सैन्य अड्डे स्थापित कर सकता है. इजरायल ये सैन्य अड्डे विशेष रूप से गाजा के नेटज़ारिम गलियारे में, एक सैन्य क्षेत्र जो भूमध्यसागरीय तट और गाजा की पूर्वी परिधि बाड़ के बीच स्थापित कर सकता है.
डाइचर ने दावा किया कि इस इलाके में अब कोई भी इमारत का ढांचा नहीं बचा है. इससे साफ हो गया है कि इजरायल ने युद्ध में इस इलाके पर ऐसे ही निशाना बनाया और तबाही की ताकि इस पूरे क्षेत्र में सैन्य अड्डे बनाकर आगे किसी भी प्रकार से ऐसे हमले को रोका जा सके और हमले की योजना को रोका जा सके. सेना ने इस क्षेत्र पर कब्जे के लिए एक मिशन की तरह हमला किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं