अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदार निक्की हेली ने इजरायल (Israel Gaza War) की ओर से गाजा में जमीनी कार्रवाई की आशंका के बीच वहां से पलायन करके सुरक्षित स्थानों पर जाने की इच्छा रखने वालों के लिए अपने देश के दरवाजे नहीं खोलने के लिए इस्लामिक देशों की निंदा की है. हेली ने पूर्व में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते के लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन की आलोचना की,साथ ही तेहरान पर हमास और हिज्बुल्ला को मजबूत करने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें-डेडलाइन ओवर, इजरायल के आक्रमण की तैयारी के बीच 10 लाख लोगों ने छोड़ा उत्तरी गाज़ा क्षेत्र | Updates
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'हमें फिलिस्तीनी लोगों की चिंता करनी चाहिए'
उन्होंने रविवार को सीएनएन से कहा, 'हमें फिलिस्तीनी लोगों की चिंता करनी चाहिए, खासतौर पर निर्दोष लोगों की, लेकिन अरब देश कहां हैं? कहां हैं वे? कहां है कतर? कहां है लेबनान? कहां है जॉर्डन? कहां है मिस्र ? क्या आप जानते हैं कि हम मिस्र को एक वर्ष में एक अरब से अधिक डॉलर देते हैं? वे अपने दरवाजे क्यों नहीं खोल रहे? वे फिलिस्तीन के लोगों को क्यों नहीं स्वीकार रहे?' हेली ने कहा, 'जानते हैं क्यों? क्योंकि वे हमास को अपने पड़ोस में नहीं चाहते. तो इजरायल अपने पड़ोस में उन्हें क्यों चाहेगा? तो जो हो रहा है उस पर सच्चाई से बात करें. अरब देश फिलिस्तीनियों की मदद के लिए कुछ नहीं कर रहे क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि कौन सही है, कौन अच्छा है, कौन बुरा है और वे अपने देश में ऐसा नहीं चाहते.'
'US पर आरोप लगाएंगे इस्लामिक देश'
हेली ने कहा कि ये इस्लामिक देश अमेरिका पर आरोप लगाएंगे. उन्होंने कहा, ' वे आएंगे और अमेरिका पर आरोप लगाएंगे ,वे इजरायल पर आरोप लगाएंगे. कुछ करेंगे नहीं, लेकिन अगर वे चाहें तो इसे रोकने की उनके पास पूरी क्षमता है. उनके पास क्षमता है कि वे हमास से तत्काल उसे रोकने को कहें जो वह कर रहा है.' हेली ने कहा ,'लेकिन आप क्या जानते हैं? कतर हमास और उसके नेतृत्व के साथ काम करना जारी रखेगा. ईरान इस सब के लिए धन देना जारी रखेगा और कुछ नहीं कहेगा. कौन चुप है? अरब का हर देश खामोश है लेकिन इजरायल पर उंगली उठाएंगे, अमेरिका पर उंगली उठाएंगे.' हेली ने कहा कि हमास उन्हें नहीं जाने देने के लिए हर संभव प्रयास करेगा, क्योंकि वह चाहता है कि 'वे सभी मर जाएं'.
ये भी पढ़ें-"गाज़ा पर कब्जा 'बड़ी गलती' होगी":, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की चेतावनी, कर सकते हैं इज़रायल का दौरा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं