विज्ञापन

इजरायल-US के हमले में कौन-कौन टॉप ईरानी कमांडर मारे गए? इजरायली एयरफोर्स ने जारी की लिस्ट

Iran Israel News: इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के टॉप ईरानी कमांडर मारे गए हैं. इजरायली एयरफोर्स ने 7 कंमाडरों की लिस्ट भी जारी की है.

इजरायल-US के हमले में कौन-कौन टॉप ईरानी कमांडर मारे गए? इजरायली एयरफोर्स ने जारी की लिस्ट
  • इजरायली वायु सेना ने ऑपरेशन रोरिंग लायन के तहत ईरान के सैन्य और सरकारी ठिकानों पर सटीक हमले किए
  • इस हमले में ईरान के सात प्रमुख सैन्य और खुफिया अधिकारियों की मौत हो गई है, जिनकी सूची इजरायल ने जारी की
  • मारे गए अधिकारियों में ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और IRGC के कमांडर मोहम्मद पाकपुर शामिल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Iran Israel War: इतिहास के पन्नों में 28 फरवरी और 1 मार्च की तारीख अब ईरान के लिए काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है. इजरायली वायु सेना ने 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के तहत ईरान के सीने पर वह घाव दिया है, जिसकी टीस सदियों तक महसूस की जाएगी. इजरायल और अमेरिका ने मिलकर एक साथ ईरान पर अपने फाइटर जेट से स्ट्राइक कर दी. ईरान के मिलिट्री बेस और सरकारी जगहों पर निशाना बनाया गया. इन हमलों से से ईरानी हुकूमत के वो स्तंभ भी ढह गए जो कई दशकों से इजरायल के खिलाफ बिसात बिछा रहे थे.

इजरायल के हमलों से ईरान के 7 दिग्गज ढेर

इजरायल ने ईरान में टारगेटेट अटैक किए. फाइटर जेट और मिसाइलों ने उन जगहों को निशाना बनाया, जहां ईरानी डिफेंस लीडरशिप और नेताओं के होने की संभावना थी. कुल मिलाकर ये हमले पूरी योजना और रिसर्च के बाद किए गए. इसके नतीजे भी उतने ही सटीक निकले जितने सटीक ये हमले थे. इस हमले में ईरान के 7 बड़े अधिकारियों के मारे जाने की खबर है. इजरायली एयरफोर्स ने इन अधिकारियों की लिस्ट भी जारी की है.

कौन-कौन किए ढेर?

  • अजीज नसीरजादेह: ईरान के रक्षा मंत्री, जो अब इतिहास बन चुके हैं.
  • मोहम्मद पाकपुर: IRGC के ताकतवर कमांडर-इन-चीफ.
  • अली शमखानी: सर्वोच्च नेता के सबसे भरोसेमंद सलाहकार.
  • मोहम्मद शिराज़ी: सर्वोच्च नेता के सैन्य ब्यूरो के रणनीतिकार.
  • सालेह असदी: खुफिया तंत्र के मास्टरमाइंड.
  • होसैन जबल अमेलियन: SPND के अध्यक्ष.
  • रेजा मोजाफरी-निया: SPND के पूर्व अध्यक्ष और परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख रणनीतिकार.

क्या मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई भी तेहरान में उनके परिसर पर हुए हमले में मारे गए हैं. हालांकि ईरान ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन ट्रंप के दावे ने पूरी दुनिया ने हड़कंप मचा दिया है. इसके अलावा इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी दावा किया था कि हमें ऐसी जानकारी मिली है कि ईरान के सुप्रीम नेता मारे गए हैं.

यह भी पढ़ें: इतिहास के सबसे खतरनाक शख्स का अंत... ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत पर ट्रंप ने लगा दी अंतिम मुहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com