विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

क्या अमेरिका में Pizza की डिमांड बढ़ना, ईरान-इजरायल युद्ध की भविष्यवाणी है? पेंटागन पिज्जा इंडेक्स को समझिए

इजरायल और ईरान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर ये दावा किया गया कि पेंटागन के पास पिज्जा ऑर्डर अचानक बढ़ गए. डिस्ट्रिक्ट पिज्जा पैलेस, जो बंद होने की कगार पर था, वहां भीड़ उमड़ पड़ी. यहां तक कि व्हाइट हाउस के पास डोमिनोज में भी ट्रैफिक बढ़ गया.

वॉशिंगटन डीसी में अचानक बढ़ी पिज्जा की डिमांड.
नई दिल्ली:

क्या पिज्जा ऑर्डर, दुनिया में युद्ध की भविष्यवाणी कर सकता है? सुनने में अजीब लगता है, लेकिन वॉशिंगटन डी.सी. के कुछ पिज्जा रेस्तरां की कहानी कुछ और ही कह रही है. एक ऐसी कहानी, जो पेंटागन के गलियारों से लेकर युद्ध के मैदानों तक जाती है. ये कहानी शुरू होती है 1990 से, जब इराक ने कुवैत पर हमला किया. लेकिन उससे ठीक एक रात पहले, वॉशिंगटन डी.सी. में कुछ अजीब हुआ. पेंटागन के पास पिज्जा रेस्तरां में ऑर्डर की बाढ़ आ गई. डोमिनोज, पापा जॉन्स... हर जगह डिलीवरी बाइक्स की लाइन लग गई और फिर... बम बरसे. क्या ये महज इत्तेफाक था? या कुछ और?

ये भी पढ़ें-ईरान के 20 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर 60 फाइटर जेट से हमले, IDF का बड़ा दावा

क्यों बढ़ी पिज्जा की डिमांड?

इसे कहते हैं 'पेंटागन पिज्जा इंडेक्स' एक थ्योरी, जो कहती है कि जब पेंटागन में बड़े सैन्य फैसले लिए जाते हैं, तो वहां के अफसर अपने डेस्क नहीं छोड़ते. वॉर रूम में रातें लंबी हो जाती हैं, फोन की घंटियां नहीं रुकतीं, और खाना? वो होता है... पिज्जा. क्योंकि ये तेज, आसान, और सुविधाजनक है. लेकिन क्या ये सिर्फ भूख की बात है? या युद्ध की साजिश?

पेंटागन के पास डिस्ट्रिक्ट पिज्जा पैलेस में ऑर्डर की बाढ़

जून 2025, इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर. तेहरान के आसमान में आग बरस रही थी. इजरायल की मिसाइलों ने निशाना बनाया था लवीजान, तेहरान समेत कई शहर. लेकिन इससे ठीक पहले, वॉशिंगटन डीसी में क्या हुआ? पेंटागन के पास डोमिनोज और डिस्ट्रिक्ट पिज्जा पैलेस में ऑर्डर की बाढ़! क्या ये फिर से वही पुराना पैटर्न था?

सोशल मीडिया पर ये दावा किया गया कि पेंटागन के पास पिज्जा ऑर्डर अचानक बढ़ गए. डिस्ट्रिक्ट पिज्जा पैलेस, जो बंद होने की कगार पर था, वहां भीड़ उमड़ पड़ी. यहां तक कि व्हाइट हाउस के पास डोमिनोज में भी ट्रैफिक बढ़ गया और ठीक उसी वक्त, इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया. संयोग या कुछ बड़ा?

अब आते हैं ईरान इजरायल टेंशन के लेटेस्ट अपडेट्स पर

तो खबर फैल रही है कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने जैसे ही अपना संबोधन खत्म किया. उसके कुछ ही मिनटों बाद इजरायल ने वहां बमबारी कर दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमें पता था इजरायल क्या करने वाला है. हमें पता है खामेनेई कहां छुपे हैं' इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी एक रहस्यमयी बयान दिया, 'अगर खामेनेई खत्म हो गए, तो जंग खत्म.' लेकिन सवाल ये है कि क्या अमेरिका इस हमले का हिस्सा था? क्या पिज्जा ऑर्डर इस बात का सबूत हैं कि पेंटागन को पहले से सब पता था? या ये सिर्फ एक चेतावनी थी कि अगला कदम और खतरनाक होगा?

क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

ईरान चुप है और इजरायल कुछ बोल नहीं रहा. और पेंटागन? वो तो हमेशा की तरह रहस्यमयी है. लेकिन एक दावा तो हमेशा किया जाता है कि जब पिज्जा ऑर्डर बढ़ते हैं, तो दुनिया में कुछ बड़ा होने वाला होता है. क्या ये 'पिज्जा इंडेक्स' सचमुच युद्ध की भविष्यवाणी करता है? या ये सिर्फ एक मजेदार थ्योरी है, जो हमें गुमराह कर रही है?
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Pizza Chain, Iran Israel War, Pizza Order, Pentagon, Pentagon Pizza Index
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com