विज्ञापन

US Iran War: 'हम पर हमला करोगे तो US बेस तबाह कर देंगे...', IRGC ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया था कि उन्हें 'रात तक' शांति समझौते के प्रस्ताव पर ईरान का जवाब मिलने की उम्मीद है. पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, लेकिन तेहरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक या सकारात्मक संकेत नहीं मिला है.

US Iran War: 'हम पर हमला करोगे तो US बेस तबाह कर देंगे...', IRGC ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम

ईरान के 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स' (IRGC) ने शनिवार को खुली चेतावनी दी है कि अगर खाड़ी क्षेत्र में उसके तेल टैंकरों या व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया गया, तो वह मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य केंद्रों और दुश्मन के युद्धपोतों पर भीषण हमला करेगा.

ईरान का यह आक्रामक रुख शुक्रवार को ओमान की खाड़ी में हुई उस घटना के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी सेना ने दो ईरानी टैंकरों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया था. अमेरिका का आरोप था कि ये टैंकर उसकी 'बंदरगाह घेराबंदी' का उल्लंघन कर रहे थे. इसके जवाब में ईरानी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की बात कही है.

अमेरिका पर ईरान को रत्ती भर भी भरोसा नहीं रहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया था कि उन्हें 'रात तक' शांति समझौते के प्रस्ताव पर ईरान का जवाब मिलने की उम्मीद है. पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, लेकिन तेहरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक या सकारात्मक संकेत नहीं मिला है.

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी नेतृत्व की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. तुर्की के विदेश मंत्री के साथ बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि एक तरफ अमेरिका कूटनीति की बात करता है और दूसरी तरफ फारस की खाड़ी में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. अराघची के अनुसार, अमेरिकी सेना की इन हरकतों ने कूटनीति के रास्ते में उनकी गंभीरता पर गहरा संदेह पैदा कर दिया है.

लेबनान फ्रंट पर भी छिड़ी है जंग

ईरान के साथ सीधे तनाव के अलावा लेबनान सीमा पर भी हालात काबू से बाहर हैं. इजरायल और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के बीच तीन हफ्ते पुराने संघर्ष विराम के बावजूद शनिवार को भारी गोलाबारी हुई. दक्षिण लेबनान में इजरायली हमलों में कम से कम 9 लोग मारे गए, जबकि हिजबुल्लाह ने विस्फोटक ड्रोनों से उत्तरी इजरायल पर हमला किया, जिसमें एक इजरायली रिजर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की गिरती साख, कट्टर समर्थकों का ही हो गया मोहभंग; क्या अब डेमोक्रेट्स के पक्ष में चल रही सियासी हवा?

लेखक के बारे में
img
चंदन सिंह राजपूत
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, IRGC, US Iran War And American Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com