विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2024

विस्फोटकों के साथ संदिग्ध के घुसने की रिपोर्ट के बाद पेरिस में ईरानी दूतावास को घेरा गया

फ्रांस की राजधानी पेरिस में ईरान के वाणिज्य दूतावास के आसपास के पूरे इलाके को बंद कर दिया गया है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है.

विस्फोटकों के साथ संदिग्ध के घुसने की रिपोर्ट के बाद पेरिस में ईरानी दूतावास को घेरा गया
प्रतीकात्मक तस्वीर.

किसी संदिग्ध व्यक्ति के विस्फोटक के साथ पेरिस में ईरानी वाणिज्य दूतावास में घुसने की रिपोर्ट मिलने के बाद दूतावास को घेर लिया गया गया है. समाचार एजेंसी एएफपी ने यह खबर दी है. सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, शुक्रवार को एक रिपोर्ट मिली कि पेरिस में ईरानी वाणिज्य दूतावास में कोई व्यक्ति विस्फोटक के साथ आया है. इसके बाद फ्रांस की पुलिस ने ईरान के वाणिज्य दूतावास को घेर लिया. मिशन के अनुरोध पर वह दूतावास में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है.

सूत्र ने कहा कि, "एक प्रत्यक्षदर्शी ने एक व्यक्ति को ग्रेनेड या विस्फोटक बेल्ट लेकर प्रवेश करते हुए देखा." उन्होंने बताया कि वाणिज्य दूतावास की ओर से हस्तक्षेप का अनुरोध किए जाने के बाद वहां एक विशिष्ट पुलिस इकाई की तैनाती की गई है.

एएफपी के एक पत्रकार ने कहा कि राजधानी के 16वें डिस्ट्रिक्ट में वाणिज्य दूतावास के आसपास के पूरे इलाके को बंद कर दिया गया है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है.

एक्स पर पेरिस की ट्रांसपोर्ट कंपनी आरएटीपी ने कहा कि वाणिज्य दूतावास के करीब की दो मेट्रो लाइनों पर यातायात रोक दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Embassy, Suspect Enter With Explosives, Paris
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com