विज्ञापन

'लापता पायलट से अंजान था ईरान, एक लीकर से मिली जानकारी', ट्रंप ने जेल भेजने की दी चेतावनी

ट्रंप ने बताया कि ईरान तक ये जानकारी पहुंचने के बाद वो भी लापता पायलट को ढूंढने लगा. इस बीच लापता पायलट ने हमारे पास मैसेज भेजा और फिर शुरू हुआ उसे बचाने का ऑपरेशन. ट्रंप ने बताया कि ईरान में 155 विमान भेजे गए. इनमें 4 बॉम्बर, 64 फाइटर जेट, 48 रिफ्यूलिंग टैंकर, 13 रेस्क्यू एयरक्राफ्ट भेजे गए.

'लापता पायलट से अंजान था ईरान, एक लीकर से मिली जानकारी', ट्रंप ने जेल भेजने की दी चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने पायलट बचाने के मिशन को दुनिया में अब तक सबसे ऐतिहासिक मिशन बताया.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में फंसे पायलट को बचाने वाले ऐतिहासिक रेस्क्यू ऑपरेशन का विवरण दिया
  • ट्रंप ने स्वीकार किया कि ईरान ने एक अमेरिकी एफ 15 ई फाइटर प्लेन मार गिराया था और पायलट फंस गया था
  • अमेरिकी अधिकारियों ने खुफिया जानकारी लीक करने वाले की पहचान करने के लिए मीडिया कंपनी से सहयोग मांगा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय समय के अनुसार सोमवार रात 10.30 बजे मीडिया के सामने आए और ईरान में पायलट रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी कहानी बताई. उन्होंने बताया कि क्यों ये ऑपरेशन ऐतिहासिक था. कैसे ईरान के अंदर घुसकर अमेरिका ने इसे अंजाम दिया. मगर इन बातों के बीच उन्होंने एक ऐसी बात बताई, जिसने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया. 

...और लीक हो गई जानकारी

ट्रंप ने बताया कि रोज हमारे फाइटर प्लेन जाते थे और ईरान पर बम बरसा कर आ जाते थे. मगर एक दिन किस्मत ने ईरान का साथ दिया और हमारा एक एफ 15 ई फाइटर प्लेन उन्होंने मार गिराया. फाइटर प्लेन में सवार को पायलट को तो हमने बचा लिया, लेकिन पायलट ईरान की सीमा में चले गए थे. इस बात की जानकारी ईरान को भी नहीं थी, लेकिन किसी ने ये जानकारी लीक कर दी. अमेरिकी अधिकारी उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसने यह जानकारी लीक की कि पहले पायलट को बचाए जाने के बाद दूसरा पायलट ईरान में फंसा हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

किसने लीक की खुफिया जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि अमेरिका में छपी रिपोर्ट आने से पहले ईरान को दूसरे पायलट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, उसे पता ही नहीं था कि उसके यहां अमेरिका का पायलट फंसा हुआ है. इससे अमेरिकी बचाव अभियान "काफी मुश्किल" हो गया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी रिपोर्ट प्रकाशित करने वाली मीडिया कंपनी से जानकारी लीक करने वाले की पहचान बताने की मांग करेंगे, अन्यथा उन पर मुकदमा चलाया जाएगा. हम उस जानकारी लीक करने वाले को ढूंढने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. हमें लगता है कि हम उसका पता लगा लेंगे, क्योंकि हम उस मीडिया कंपनी के पास जाएंगे, जिसने यह जानकारी जारी की है और हम कहेंगे: 'या तो जानकारी दें या जेल जाएं'."

फिर ईरान में घुस गए 155 विमान 

ट्रंप ने बताया कि ईरान तक ये जानकारी पहुंचने के बाद वो भी लापता पायलट को ढूंढने लगा. इस बीच लापता पायलट ने मैसेज भेजा और फिर शुरू हुआ उसे बचाने का ऑपरेशन. ट्रंप ने बताया कि ईरान में 155 विमान भेजे गए. इनमें 4 बॉम्बर, 64 फाइटर जेट, 48 रिफ्यूलिंग टैंकर, 13 रेस्क्यू एयरक्राफ्ट भेजे गए. हमारी सेना ने पायलट को ढूंढा और फिर उसे सकुशल वापस लेकर आ गए. इस बीच अमेरिका और ईरान की सेना का आमना-सामना भी हुआ मगर सारे अमेरिकी सैनिक वापस आ गए.       

ये भी पढ़ें-

ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर हमले से उसके पड़ोसी देश क्यों चिंतित हैं?

ईरान-सऊदी को युद्ध ने किया मालामाल, जानिए क्यों कुछ देशों का तेल का धंधा हुआ मंदा?

ईरान युद्ध के बाद क्या इजरायल का अगला टारगेट तुर्की? जानिए कैसे बन रहे समीकरण

अमेरिका संग युद्धविराम पर ईरान का आया जवाब, 15 सूत्री प्रस्ताव को लेकर भी की बात

फ्रांस के नागरिक को चीन ने दे दी फांसी, 16 साल पुराने केस की सजा टाइमिंग में है बड़ा मैसेज

युद्ध की तैयारी? जर्मनी में अब पुरुषों को लंबी विदेश यात्राओं की सूचना सेना को देनी होगी

भारत ने सात साल में पहली बार ईरान से तेल खरीदा, अब पेमेंट में भी नहीं है प्रॉब्लम

भारत-बांग्लादेश संबंध सुधरने शुरू: बिजनेस, सेना से लेकर शीर्ष राजनीतिक स्तर पर चल रहा संवाद

ईरान-अमेरिका की दुश्मनी: कितनी गहरी, कितनी पुरानी, महज एक फैसले ने बनाया जानी दुश्मन

F-15E फाइटर जेट में सवार अमेरिकी ईरान में पकड़ा गया तो 1979 वाला हाल होगा या 2016 वाला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com