विज्ञापन

आज रात 8 बजे खत्म हो रही है डेडलाइन... बात नहीं बनी तो ईरान में क्या होगा? ट्रंप ने खुद बता दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि अगर डील नहीं हुई तो ईरान को बर्बाद कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ईरान का हर पावर प्लांट ठप हो जाएगा.

आज रात 8 बजे खत्म हो रही है डेडलाइन... बात नहीं बनी तो ईरान में क्या होगा? ट्रंप ने खुद बता दिया
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दस दिन की डेडलाइन दी थी जो खत्म हो गई है
  • ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर वे उनकी शर्तें नहीं मानेंगे तो उनका देश तबाह हो जाएगा
  • ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते और होर्मुज स्ट्रेट में माइन ड्रॉपर्स भी नहीं हैं
वॉशिंगटन डीसी:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर साफ कर दिया कि अगर ईरान ने उनकी बात नहीं मानी तो वह उसे तबाह कर देंगे. होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर दी गई 10 दिन की डेडलाइन की खत्म होने से एक दिन पहले ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने एक बार फिर अपनी जीत का दावा भी किया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह युद्ध को खत्म कर रहे हैं या उसे और बढ़ा रहे हैं? तो ट्रंप ने कहा, 'मैं आपको यह नहीं बता सकता. यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे क्या करते हैं.'

इसके बाद ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए मंगलवार तक की अपनी डेडलाइन के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'उनके पास कुछ समय है.'

यह भी पढ़ेंः ईरान जंग के बीच ट्रंप बोले- एक रात में पूरे देश को खत्म किया जा सकता है, वो रात कल भी हो सकती है

बात नहीं बनी तो क्या होगा?

ट्रंप ने कहा कि 'यह एक बेहद नाजुक दौर है. हम उन्हें कल रात 8 बजे तक का समय दे रहे हैं और उसके बाद उनके पास कोई पुल नहीं बचेगा. उनके पास कोई पावर प्लांट नहीं होगा. वे स्टोन एज में पहुंच जाएंगे.'

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने कहा, 'मुझे तो यह भी पक्का नहीं पता कि उनके पास माइन ड्रॉपर्स हैं भी या नहीं. मुझे नहीं पता. मुझे लगता है कि शायद एक भी न हो. क्योंकि वे बहुत बड़े झूठे हैं. 47 सालों से वे दूसरे राष्ट्रपतियों को बेवकूफ बनाते आ रहे हैं.'

ट्रंप ने आगे दावा करते हुए कहा कि 'हमारी सेना की ताकत की बदौलत, हमारे पास एक ऐसी योजना है जिसके तहत कल रात 12 बजे तक ईरान का हर पुल तबाह हो जाएगा और ईरान का हर पावर प्लांट ठप पड़ जाएगा. अगर हम चाहें, तो यह सब महज 4 घंटों के भीतर हो जाएगा लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते.'

यह भी पढ़ेंः 'लापता पायलट से अंजान था ईरान, एक लीकर से मिली जानकारी', ट्रंप ने जेल भेजने की दी चेतावनी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका को टोल लेना चाहिएः ट्रंप

ट्रंप का कहना है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान के बजाय अमेरिका को टोल लगाना चाहिए. उन्होंने कहा, 'अगर हम टोल वसूलें तो कैसा रहेगा? मैं उन्हें टोल वसूलने देने के बजाय खुद ऐसा करना पसंद करूंगा.'

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 'हम ऐसा क्यों न करें? हम ही तो जीते हैं. हम जीते हैं. ठीक है? वे सैन्य रूप से हार चुके हैं.'

ट्रंप ने कहा कि हमें एक ऐसा समझौता चाहिए जो मुझे मंजूर हो और उस समझौते का एक हिस्सा यह होगा कि हम तेल और बाकी सभी चीजों की बेरोक-टोक आवाजाही चाहते हैं.

यह भी पढ़ेंः 4 बॉम्बर, 64 फाइटर सहित 155 एयरक्राफ्ट... ट्रंप ने बताया- एक पायलट को बचाने में कैसे उतार दी पूरी फौज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America Israel And Iran War, America Israel Iran War, Donald Trump, Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com