विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट की कमान इनके हाथों में, जानें कौन हैं COO किरण जैन और CEO क्रिस्टोफ श्नेलमैन

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट की कमान कुछ ऐसे लोग संभाल रहे हैं, जिनको एविएशन क्षेत्र में लंबा अनुभव है. ये लोग देश में ही नहीं विदशों में भी एयरपोर्ट प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इनके बारे में डिटेल में जानें.

नोएडा एयरपोर्ट की कमान इनके हाथों में, जानें कौन हैं COO किरण जैन और CEO क्रिस्टोफ श्नेलमैन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट.
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है
  • डैनियल बिरचर नोएडा एयरपोर्ट के सीएमडी क हैं, जो स्विस नागरिक हैं और ज्यूरिख एयरपोर्ट से जुड़े हैं
  • क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन नोएडा एयरपोर्ट के CEO हैं, जिनके पास हवाई अड्डा संचालन में व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मोस्‍ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) का आज उद्घाटन होने जा रहा है. पीएम मोदी शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आधुनिक सुविधाओं से लैस नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. एयरपोर्ट का पहले चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा. इस बीच ये जानना भी जरूरी है कि मॉर्डन तकनीक से बन रहे नोएडा एयरपोर्ट की कमान आखिर किसके हाथ में होगी. कौन वे लोग हैं जो इस भव्य एयरपोर्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. एयरपोर्ट के पीछे काम कर रहे इन खास और बड़े चेहरों के बारे में जानें.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- LIVE: देश को आज नोएडा से मिलेगी नई 'उड़ान', PM मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें पल-पल का अपडेट

नोएडा एयरपोर्ट के CMD कौन हैं?

डैनियल बिरचर नोएडा एयरोपर्ट के सीएमडी यानी कि अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं. डैनियल मई 2021 से ज्यूरिख हवाई अड्डे के इंटरनेशनल बिजनेस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 1968 में जन्मे डैनियल स्विस नागरिक हैं. वह साल 2006 से ज्यूरिख एयरपोर्ट लिमिटेड में काम कर रहे हैं. साल 2011 में उन्होंने भारत में बेंगलुरु इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन्स के तौर पर भी काम किया. 2018 से 2021 तक वह मलेशिया में ज्यूरिख एयरपोर्ट एशिया के सीईओ का पद भी संभाल चुके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

नोएडा एयरपोर्ट के CEO कौन हैं?

बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट की कमान क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन और किरण जैन समेत अन्य अधिकारियों के हाथों में होगी. क्रिस्टोफ़ इसके सीईओ यानी कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं तो वहीं किरण जैन इसकी सीओओ यानी कि मुख्य परिचालन अधिकारी हैं. क्रिस्टोफ़ कोई नया नाम नहीं हैं. वह साल 2007 से ज्यूरिख एयरपोर्ट से जुड़े हैं, वह बेंगलुरु  अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन में भी शामिल थे. इंटरनेशनल मार्केट में हवाई अड्डा सेवाओं के प्रबंधन का अच्छा अनुभव है. उनके नाम हवाई अड्डा संचालन की क्वालिटी, सेफ्टी और एफिशिएंसी के लिए नए मानक स्थापित करने, व्यावसायिक इकाइयों के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार करने और कॉर्पोरेट ट्रांसफोर्मेशन्स को आगे बढ़ाने का एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड है.

Latest and Breaking News on NDTV

हवाई क्षेत्र में कितना है क्रिस्टोफ़ का अनुभव?

क्रिस्टोफ़ स्विसपोर्ट इंटरनेशनल के लिए भी काम कर चुके हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो हैंडलिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है. यहां पर वह ईएमईए क्षेत्र के 100 से ज्यादा हवाई अड्डों पर समूह के संचालन की जिम्मेदार संभालते थे. उन्होंने पूर्वी यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व की कई जगहों पर भी काम किया है. अगर क्रिस्टोफ़ की योग्यता की बात की जाएं तो बता दें कि उन्होंने ज्यूरिख विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र और गणित में मास्टर्स किया है. 

नोएडा एयरपोर्ट की COO कौन हैं?

बात अब नोएडा एयरपोर्ट की सीओओ किरण जैन की कर लेते हैं.  किरण जैन भी क्रिस्टोफ़ की तरह ह काफी एक्सपीरियंन्स्ड हैं. वह एविएशन और हॉस्पिटालिटी इंडस्ट्री में 30 साल की लीडरशिप का अनुभव रखती हैं. भारत और अमेरिका में हवाई सेवा विकास, एयरो-कमर्शियल रणनीति, हवाई अड्डा संचालन और सरकारी मामलों में विशेषज्ञता हासिल है.  

Latest and Breaking News on NDTV

किरण जैन को राष्ट्रपति से मिल चुका है सम्मान

किरण जैन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अमेरिका के एयरपोर्ट्स पर रणनीतिक विकास और मार्ग विस्तार का नेतृत्व कर चुकी हैं.साल 2024 में राष्ट्रपति ने उनको विमानन क्षेत्र की "51 असाधारण महिलाओं" में से एक के रूप में सम्मानित भी किया था. 

किरण की एजुकेशन की अगर बात करें तो उन्होंने न्यूयॉर्क के मैरीमाउंट-फोर्डहम यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री हासिल की है. क्रिस्टोफ़ और किरण के अलावा नीतू समरा, डैनियल बिरचर, निकोलस शेंक, प्रशांत गौरव गुप्ता जैसे कई अन्य चेहरे भी हैं, जो नोएडा एयरपोर्ट के कामकाज में अहम भूमिका निभा रहे हैं.



 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com