विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

तेल डिपो पर बमबारी, खामेनेई के शहर तक पहुंच, हूती नेता को मारा... ईरान-इजरायल के बीच आधी रात हुआ क्या, 10 बातें

ईरान और इजरायल के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं. जंग भले ही डिक्लेयर नहीं हुई हो लेकर हमलों से तो ऐसा ही लग रहा है. इजरायल पिछले तीन दिनों से लगातार ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. हमलों में अब तक ईरान के 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जिसके बाद ईरान ने बदले की कार्रवाई करते हुए शनिवार रात को इजरायल के हाइफा शहर की तरफ मिसाइलें दाग दीं.

तेल डिपो पर बमबारी, खामेनेई के शहर तक पहुंच, हूती नेता को मारा... ईरान-इजरायल के बीच आधी रात हुआ क्या, 10 बातें
ईरान-इजरायाल के बीच आधी रात हुए हमले.
  1. ईरान ने शनिवार रात इजरायल पर बड़े हमले (Iran Israel Tension) की चेतावनी जारी कर दी थी. ईरानी सरकारी टीवी ने जैसे हमले की चेतावनी जारी की इजरायल तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया. इजरायल शायद ये जानता था कि उनके हमलों का जवाब ईरान जरूर देगा. इतना ही नहीं ईरान ने इजरायल के टारगेट्स की लिस्ट जारी कर दी, इनमें हाइफा शहर समेत अन्य अहम जगहें भी शामिल थीं. 
  2. इस बीच भी इजरायल ने ईरान पर लगातार हमले करना जारी रखा. रातभर ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम लगातार एक्टिव रहे और अपनी तरफ आने वाले ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट करते रहे. लेकिन इजरायल नहीं रुका. 
  3. ईरान के हमले को देखते हुए इजरायल ने रात में ही अपनी सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई, जिसमें अपने नागरिकों से उन्होंने अगले आदेश तक सुरक्षित जगहों पर छिपने की अपील की. जिसके बाद लोग अपने बच्चों के साथ बंकरों में जाते देखे गए. वहीं IDF ने दावा किया कि ईरान बैलिस्टिक मिसाइल से इजरायल पर हमला कर सकता है.
  4. इजरायली सेना का दावा सही साबित हुआ. ईरान ने हाइफा शहर की तरफ एक साथ 70 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं. इन हमलों में इजरायल के 14 लोग घायल हो गए. वहीं एक महिला की मौत की खबर भी सामने आई, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी.
  5. एक तरफ ईरान इजरायल पर हमले कर रहा था. दूसरी तरफ इजरायल ने तेहरान में एक ऑयल डिपो पर हमला कर दिया. सामने आए वीडियो में वहां पर आग की ऊंची लपटें आसमान में देखी गईं. इतना ही नहीं ईरान के उस शहर को भी निशाना बनाया गया, जहां उनके सुप्रीम लीडर खेमेनेई का घर है. वहीं ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को भी निशाना बनाए जाने की खबर है.
  6. इजरायल ईरान पर तो हमले कर ही रहा था. इस बीच उसने यमन की राजधानी सना पर हमला कर एक बड़े हूती नेता को भी ढेर कर दिया. इधर ईरान के इजरायल के हमले से बेस्ट बैंक और फिलिस्तीनियों में खुशी की लहर दौड़ गई. उन लोगों ने इस मौके का जमकर जश्न मनाया.
  7. ईरान-इजरायल टेंशन के बीच ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर बात हुई. पुतिन ने दोनों के बीच की जंग को खत्म करने की बात अमेरिकी राष्ट्रपति से कही. जिस पर ट्रंप ने उल्टा पुतन को ही नसीहत दे डाली. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की टेंशन तो खत्म हो जाएगी लेकिन रूस-यूक्रने की जंग भी खत्म होनी चाहिए.
  8. ईरान की हमले वाली चेतावनी के बीच वर्ल्ड लीडर्स भी एक्टिव हो गए. एक तरफ ट्रंप-पुतिन की बात हुई तो दूसरी तरफ ईरान के राष्ट्रपति ने सऊदी क्राउन प्रिंस से बात की. इस बीच तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोआन से डोनाल्ड ट्रंप को कॉल कर कहा कि परमाणु वार्ता फिर से शुरू होनी चाहिए.
  9. ईरान के हमले वाली चेतावनी के बीच इजरायल ने अमेरिका से खुलेआम ईरान के खिलाफ जंग में उनका साथ देने की अपील की. हालांकि ये किसी से छिपा नहीं है कि भले ही अमेरिका खुलकर सामने नहीं आ रहा हो लेकिन वह अमेरिका इजरायल के साथ ही है. ट्रंप ने कहा कि ईरान बातचीत फेल होने का खामियाजा भुगत रहा है.
  10. ईरान पर हमलों को लेकर इजरायल ने दावा किया कि ईरान ने 15 परमाणु बम बना लिए थे. इससे उनके सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया था . उनके पास हमले के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Israel Attack, Israel Iran Attack, Ballistic Missile Attack, Iran Israel War, Idf Warning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com