ईरान ने इजरायल पर मंगलवार रात सैकड़ों मिसाइल से हमला कर दिया. हालांकि इजरायल ने दावा किया है कि आयरन डोम की मदद से ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर उसे हवा में ही बेअसर कर दिया गया है. ईरान के हमले के बाद भारत में इजरायली राजदूत के प्रवक्ता गाय नीर ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बात की और इस हमले को लेकर इजरायल ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि अब इजरायल इसके बेहतर जवाब की तलाश कर रहा है.
भारत में इजरायली राजदूत के प्रवक्ता गाय नीर की एनडीटीवी से बातचीत-सवाल- आपको क्या लगता है, ये लड़ाई एक मुकाम पर पहुंच गई है?
जवाब- ईरान ने इजरायल पर सैंकड़ों मिसाइलें दागी हैं. अब उनका हमला बंद हो गया. नागरिक अपने शेल्टरों से बाहर आ गए हैं. हमले के बाद इजरायली शेल्टरों में चले गए थे. हमने एक घंटे पहले देखा था कि हमारे देश पर मिसाइलें दागी जा रही हैं. इजरायल पर 180 मिसाइलें दागी गई हैं. हम इसको देख रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सवाल- इजरायल से फिलहाल आपको किस तरह के हालात की खबर मिल रही है?
जवाब- कई जगह जमीन पर मिसाइलें गिरी हैं और फंसी हुई भी दिख रही हैं. हालांकि, अभी तक इसमें किसी की जान जाने की जानकारी नहीं मिली है. फिलिस्तीन क्षेत्र में एक मौत हुई है, क्योंकि वहां भी मिसाइलें गिरी हैं. उन्होंने हर जगह मिसाइलें गिराई हैं.
सवाल- इस हमले से बचाने में आयरन डोम सिस्टम कितना कारगर रहा है?
जवाब- आयरन डोम ही नहीं, ऐसे हमलों से बचने के लिए हमारे पास और भी डिफेंस सिस्टम हैं. ऐसे हमलों को कंट्रोल में लाने के लिए बहुत ही कारगर सिस्टम है. कई मिसाइलों को हमने मार गिराया है.
सवाल- क्या अब इजरायल ईरान पर हमला करेगा?
जवाब- अभी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता. अभी IDF ये असेस्मेंट कर रही है कि इसका बेहतर जवाब क्या हो सकता है.
सवाल- क्या ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने हमले को लेकर ग्रीन सिग्नल दिया है?
जवाब- अगर उन्होंने ऐसा किया है तो ये उनके लिए बड़ी गलती साबित होगी.
सवाल- क्या इजरायल के खिलाफ ईरान के साथ और भी दूसरे देश जुड़ेंगे?
जवाब- क्या कोई इसके लिए तैयार होगा, मुझे नहीं लगता कि कोई देश ईरान के साथ जुड़ेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं