ईरान के मंगलवार को इजरायल पर किए गए बड़े हमले से मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है. इजरायल ने तेहरान से बदला लेने की कसम खाई है. ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी इस जंग पर अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का नया बयान आया है. जिसमें उन्होंने युद्ध को टालने की बात कही है. व्हाइट हाउस में संवाददाताओं ने जब अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन से पूछा कि उन्हें कितना भरोसा है कि इस क्षेत्र में पूर्ण युद्ध टाला जा सकता है. इसपर उन्होंने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि पूर्ण युद्ध होने वाला है. मुझे लगता है कि हम इसे टाल सकते हैं. उन्होंने आगे कहा "लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है, अभी बहुत कुछ करना बाकी है."
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से गुरुवार को जब पूछा गया कि क्या इजराइल से ईरान की तेल सुविधाओं पर हमला नहीं करने का आग्रह किया था. इसपर उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक रूप से बातचीत नहीं करेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इज़रायल को जवाबी कार्रवाई की अनुमित नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इससे पहले व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा था कि हम इज़रायल को जवाबी कार्रवाई की 'अनुमति' नहीं देते हैं. बाइडन से जब संवाददाताओं ने पूछा था कि क्या वह इज़रायल को ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की अनुमति देंगे. इसपर उन्होंने कहा था कि हम इज़रायल को 'अनुमति' नहीं देते हैं. हम इजरायल को सलाह देते हैं और आज कुछ भी नहीं होने वाला है. बाइडन ने बुधवार को कहा था कि वह ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला करने वाले इजरायल का समर्थन नहीं करेंगे.
इज़रायल पर 200 रॉकेट दागे

ईरान ने मंगलवार को इज़रायल पर हमला करते हुए लगभग 200 रॉकेट दागे थे. हमले के बाद ईरान ने कहा था कि यह हमला हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह की हत्या का बदला था. ईरानी हमले के कुछ घंटों बाद, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक के दौरान कहा, "ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की है, और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी."
Video : इजरायल ने Lebanon की राजधानी Beirut के दक्षिणी इलाके में किया हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं