विज्ञापन

नेपाल 'ऑफ सीजन' में भी भारत के टूरिस्ट्स से गुलजार, पोखरा में होटल से बोटिंग तक सब फुल

भारत के टूरिस्ट्स की वजह से नेपाल के पोखरा में होटलों की ऑक्यूपेंसी रेट 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है. यानी हर 10 में से 9 कमरे बुक हैं.

नेपाल 'ऑफ सीजन' में भी भारत के टूरिस्ट्स से गुलजार, पोखरा में होटल से बोटिंग तक सब फुल
Nepal News: भारत के लोगों में नेपाल के पोखरा का बहुत क्रेज है (फाइल फोटो- एएफपी)

नेपाल का पर्यटन शहर पोखरा इन दिनों गुलजार हो रखा है. साल के जिस समय को वहां के कारोबारी आमतौर पर ऑफ-सीजन मानते हैं, उसी समय शहर की सड़कें पर्यटकों से गुलजार हैं, झीलों पर नावें लगातार चल रही हैं और होटल लगभग पूरी तरह भरे हुए हैं. इस बदले मंजर के केंद्र में भारतीय पर्यटक हैं, जिन्होंने पिछले डेढ़ महीने में पोखरा की पर्यटन अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है. 

नेपाल के रातोपाटी न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनसुार पोखरा के प्रसिद्ध लेकसाइड इलाके और फेवा झील के बीच स्थित तालबाराही मंदिर में इन दिनों भारतीय पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है. धार्मिक पर्यटन से लेकर एडवेंटर एक्टिविटी करने की चाहत तक, भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में पोखरा पहुंच रहे हैं. इन भारतीय टूरिस्ट्स की बढ़ती संख्या का असर इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन से जुड़े लगभग हर क्षेत्र पर दिखाई दे रहा है. फेवा झील में बोटिंग, ट्रेकिंग और अन्य एक्टिविटी में तेजी आई है.

रिपोर्ट के अनुसार फेवा बोट एंटरप्रेन्योर्स ऑर्गेनाइजेशन ने बताया कि रोजाना चार से पांच हजार भारतीय पर्यटक फेवा झील में बोटिंग कर रहे हैं. इस ऑर्गेनाइजेश के संयुक्त सचिव ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक झील के बीच स्थित बाराही मंदिर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

उनकी मानें तो पहले कई बार नाव चलाने वालों को पूरे दिन इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ता था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है. केवल बाराही घाट से ही रोजाना 140 नावें चल रही हैं.

'डेढ़ महीने में करीब डेढ़ लाख भारतीय टूरिस्ट पोखरा पहुंचे'

ट्रेकिंग एजेंसियों एसोसिएशन ऑफ नेपाल (टान) गंडकी के कोषाध्यक्ष दीपक सापकोटा के अनुसार, पिछले डेढ़ महीने में करीब डेढ़ लाख भारतीय पर्यटक पोखरा पहुंचे हैं. इनमें से कई धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ शॉर्ट ट्रेक, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, बोटिंग और राफ्टिंग जैसी गतिविधियों में भी हिस्सा ले रहे हैं. रातोपाटी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि फाइव स्टार होटलों से लेकर छोटे होटलों और गेस्टहाउस तक, सभी जगह भारतीय टूरिस्ट भरे हैं.

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार होटलों की ऑक्यूपेंसी रेट 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है. यानी हर 10 में से 9 कमरे बुक हैं. भारतीय टूरिस्ट विशेष रूप से तालबाराही मंदिर, पुगड़ी शिव मंदिर, केदारेश्वर, बिन्ध्याबासिनी, मुक्तिनाथ और मनकामना मंदिर के दर्शन के लिए आ रहे हैं. कुल मिलाकर ऑफ-सीजन माने जाने वाले समय में भी भारतीय टूरिस्टों की मौजूदगी ने पोखरा की टूरिज्म इंडस्ट्री को नई ऊर्जा और नया उत्साह दिया है.

यह भी पढ़ें: भारत की सख्ती से कड़वी हुई नेपाल की चाय! रोजाना लाखों किलो पत्तियां हो रहीं बर्बाद- बालेन सरकार पर दबाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Nepal News, Nepal Tour, Nepal Tour Cost From India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com