विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2020

सिंगापुर में भारतीय मूल की नर्स को COVID सेवाओं के लिए 'राष्ट्रपति अवॉर्ड'

प्रत्येक नर्स को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया और साथ ही राष्ट्रपति हलीम याकूब द्वारा साइन किया गया एक सर्टिफिकेट और SGD 10,000 (7,228 डॉलर) दिए गए हैं. कला नारायणसामी, वुडलैंड्स हेल्थ कैंपस में नर्सिंग की उप निदेशक हैं.

Also Read in
सिंगापुर में भारतीय मूल की नर्स को COVID सेवाओं के लिए 'राष्ट्रपति अवॉर्ड'
COVID सेवाओं के लिए कला नारायणसामी को किया गया सम्मानित.
नई दिल्ली:

सिंगापुर में रहने वाली 59 वर्षीय एक भारतीय मूल की नर्स को ''नर्सों के लिए राष्ट्रपति अवॉर्ड'' से सम्मानित किया गया है. कोविड-19 (COVID-19) के दौरान भारतीय मूल की इस नर्स द्वारा, जिस तरह से मरीजों की देखभाल की गई, उसे देखते हुए उन्हें ''नर्सों के लिए राष्ट्रपति अवॉर्ड'' से सम्मानित किया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि कला नारायणसामी भी उन पांच नर्सों में शामिल हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. 

प्रत्येक नर्स को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया और साथ ही राष्ट्रपति हलीम याकूब द्वारा साइन किया गया एक सर्टिफिकेट और SGD 10,000 (7,228 डॉलर) दिए गए हैं. कला नारायणसामी, वुडलैंड्स हेल्थ कैंपस में नर्सिंग की उप निदेशक हैं. उन्हें संक्रमण नियंत्रण प्रक्रियाओं का इस्तेमाल करने के लिए सम्मानित किया गया है. कला नारायणसामी ने साल 2003 में सार्स (SARS) के दौरान संक्रमण नियंत्रण प्रक्रियाओं के बारे में सीखा था. 

कला नारायणसामी ने कोविड-19 के वक्त में सार्स के अनुभवों का इस्तेमाल करते हुए यिशुम सामुदायिक अस्पताल में वार्डों को परिवर्तित किया और कोविड-19 रोगियों का इलाज करने के लिए वर्कफ्लो और मानक संचालन प्रक्रियाओं की शुरुआत की. 

वह सिंगापुर में नर्सिंग के आधुनिकीकरण के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने अपनी पिछली परियोजनाओं में से एक में आइटमों के उपयोग को ट्रैक करने के लिए एक स्व-चेकआउट इन्वेंट्री प्रबंधन वेंडिंग मशीन का कार्यान्वयन भी किया था. कला नारायणसामी वर्तमान में वुडलैंड्स हेल्थ कैंपस के नियोजन में शामिल हैं. इसे 2022 में खोलने के लिए निर्धारित किया गया है. अपने 40 वर्षों के अनुभवों के आधार पर कला नारायणसामी यहां नर्सिंग सेवाओं के विकास का नेतृत्व कर रही हैं. 

उन्होंने कहा, ''मैं हमेशा नई नर्सों को यही कहती हूं कि नर्सिंग तुम्हें आने वाले वक्त में कभी निराश नहीं करेगी और हमेशा तुम्हें तुम्हारे काम के लिए रिवॉर्ड मिलेगा.'' नर्सों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार उन नर्सों को दिया जाता है, जिन्होंने निरंतर अपने प्रदर्शन और रोगी देखभाल वितरण में योगदान दिखाया है. वर्ष 2000 में इसकी शुरुआत की गई थी और 20 सालों में इस अवॉर्ड से 77,000 नर्सों को सम्मानित किया जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kala Narayanasamy, Coronavirus, Singapore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com