विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2013

पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त गोपाल बागले को अपने विदेश कार्यालय में बुलाकर नियंत्रण रेखा पर पिछले कुछ दिनों में सीमा सुरक्षा बल द्वारा लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर अपनी चिंता से अवगत कराया।

जियो न्यूज के अनुसार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट कस्बे में भारतीय पक्ष से हुई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत के बाद यह कदम उठाया गया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत से नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम को जारी रखने को कहा है। उसने नवंबर 2003 के संघर्षविराम समझौते पर अपनी प्रतिबद्धता फिर दोहराई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, भारतीय उप उच्चायुक्त, सांबा, संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना, कश्मीर सीमा, जवाबी हमले की छूट, एके एंटनी, Ak Antony, Another Ceasefire Violation, Pakistan