विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2021

संयुक्त राष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी की कमान भारतीय अधिकारी के हाथ में, के. नागराज नायडू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के मनोनीत अध्यक्ष मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद (Abdullah Shahid) ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के. नागराज नायडू (k nagraj naidu) को अपना ‘शेफ डी कैबिनेट’ नियुक्त किया है.

संयुक्त राष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी की कमान भारतीय अधिकारी के हाथ में, के. नागराज नायडू को मिली बड़ी जिम्मेदारी
संरा महासभा के मनोनीत अध्यक्ष ने भारतीय राजदूत को अपना ‘शेफ डी कैबिनेट’ बनाया (फाइल फोटो)
संयुक्त राष्ट्र:

संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations) के 76वें सत्र के मनोनीत अध्यक्ष मालदीव (Maldives) के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद (Abdullah Shahid) ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के. नागराज नायडू (k nagaraj naidu) को अपना ‘शेफ डी कैबिनेट' नियुक्त किया है. कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में ‘शेफ डी कैबिनेट' एक वरिष्ठ नौकरशाह या अधिकारी होता है जो शीर्ष अधिकारी के सहायक या निजी सचिव के तौर पर काम करता है. शाहिद को सितंबर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले सत्र के अध्यक्ष के तौर पर सात जून को चुना गया था. उन्हें 193 सदस्यीय महासभा में पड़े 191 मतों में से 143 मत मिले थे. शाहिद ने ट्वीट किया, ‘‘आज मैंने राजदूत थिलमीजा हुसैन को पीजीए का विशेष दूत और राजदूत नागराज नायडू कुमार को मेरा शेफ डी कैबिनेट नियुक्त किया है.''

बैंकाक एशियाड स्वर्ण विजेता बॉक्सर डिंकों सिंह कैंसर से लड़ाई में हारे, खेलमंत्री सहित दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

हुसैन संयुक्त राष्ट्र में मालदीव की स्थायी प्रतिनिधि और अमेरिका में राजदूत हैं. नायडू ने शेफ डी कैबिनेट के तौर पर अपनी नियुक्ति को ‘‘सौभाग्य'' की बात बताया और कहा कि वह नयी जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हैं. नायडू ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘महासभा संयुक्त राष्ट्र का मुख्य विचार-विमर्श, नीति निर्माता और प्रतिनिधि अंग है. संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्यों के साथ यह शांति और सुरक्षा समेत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की बहुपक्षीय चर्चा के लिए एक विशिष्ट मंच है.''

आर्थिक सुधार को गति देने के लिए 24x7 कोरोना टीकाकरण किया जाए : वित्‍त मंत्रालय का प्रस्‍ताव

भारत अभी शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर स्थायी सदस्य के तौर पर काम कर रहा है और वह अगस्त में 15 देशों की संयुक्त राष्ट्र संस्था की अध्यक्षता संभालेगा. स्थापित नियमों के अनुसार, महासभा के 76वें सत्र का अध्यक्ष एशिया-प्रशांत देशों के समूह से निर्वाचित किया जाना है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Diplomat, United Nations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com