विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2015

कन्या भ्रूण हत्या मामले में भारतीय मूल की महिला को अमेरिका में 20 साल की कैद

वाशिंगटन:

अमेरिका में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला को कन्या भ्रूणहत्या मामले में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसे पिछले महीने ही दोषी साबित किया गया था। 'पब्लिक रेडियो इंटरनेशनल' (पीआरआई) की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राज्य इंडियाना के साउथ बेंड में एक न्यायाधीश ने महिला को सजा सुनाई।

33 वर्षीय पूर्वी पटेल भारतीय मूल के परिवार से आती हैं। यह परिवार इंडियाना में साउथ बेंड के उपनगरीय इलाके में बसा हुआ है। पूर्वी को जुलाई 2013 में मिशावाका शहर के सेंट जोसेफ रीजनल मेडिकल सेंटर में देखा गया था। उसके शरीर से काफी खून निकल रहा था।

डॉक्टरों को समझते देर नहीं लगी कि उसका गर्भपात हो गया है। पूर्वी ने स्वयं भी स्वीकार किया कि उसने ग्रैनर के रेस्तरां मोएज साउथवेस्ट ग्रील के बाहर कूड़ेदान में भ्रूण को फेंक दिया है। यह रेस्तरां उसके माता-पिता का है।

पुलिस ने पूर्वी से उसके अस्पताल में रहने के दौरान पूछताछ की और उसके मोबाइल फोन की भी जांच की। इसमें पुलिस को कई ऐसे संदेश मिले, जिसमें पूर्वी द्वारा अवैध गर्भपात कराने की बात साबित हुई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, इन संदेशों में पूर्वी ने अवांछित गर्भ गिराने के लिए ऑनलाइन दवा का ऑर्डर दिया है। इंडियाना में भ्रूण हत्या के मामले में दोषी वह पहली महिला हैं और इस आरोप का सामना कर रही दूसरी महिला। दो साल पहले चीनी महिला बेइ बेइ शुआई पर भी भ्रूण हत्या का आरोप लग चुका है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, महिला, कन्या भ्रूणहत्या, इंडियाना, Indian, America, Jail, Death, Fetus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com